एक लड़की ने शादी के लिए अपनी कुछ शर्तें रखी हैं। लड़की खुद तो एक साल में 1.3 लाख कमाती है मगर उसे लड़का 30 लाख के पैकेज वाला चाहिए। इतना ही नहीं लड़की की डिमांड है कि शादी के बाद उसे संयुक्त परिवार का लफड़ा नहीं चाहिए। वह फैमिली के साथ नहीं रहना चाहती। उसे लड़का ऐसा चाहिए जो उसे लग्जरी लाइफ दे सके।

लड़की की पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पोस्ट के अनुसार, हर साल 1.3 लाख रुपये की मामूली आय के बावजूद होने वाले पति से उसकी काफी डिमांड है। वह सालाना 30 लाख रुपये कमाने वाला दूल्हा चाहती है और लग्जरी लाइफ जीना चाहती है। इस पोस्ट पर अब बहस छिड़ गई है। शादी के लिए इतनी डिमांड सुन लोग हैरानी जता रहे हैं। लोग अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

लड़की ने होने वाले पति के लिए बड़ी लंबी शर्त रखी है। जिस पर लोगों को कमेंट आ रहे हैं। लड़की ने होने वाले पति की एजुकेशन, परिवार, सैलरी का पूरी लिस्ट बनाई है। कुछ लोगों ने इसे मजाक के रूप में लिया तो कुछ ने इस पर बहस छेड़ दी। महिला खुद एक लाख सलाना कमाती है, बी.एड कर रखा है लेकिन उसे कम से कम 30 लाख पैकेज वाला लड़का चाहिए। उसके पास 3बीएचके बड़ा सा घर होना चाहिए। वह भारत, अमेरिका या यूरोप में रहता हो। वह लग्जरी लाइफ चाहती है। उसे हर महीने टूर पर जाना है। वह 5 स्टार होटल में रहना है।

पोस्ट के अनुसार, लड़की अपने माता-पिता के साथ रहती है। वह खुद को आत्मनिर्भर बताती है और उम्मीद करती है कि उसका होने वाला पति उसे एक बड़े से घर में रहने दे। उसने यह भी बताया है कि वह अपनी नौकरी के कारण घर का काम नहीं कर सकती है। इसलिए, वह चाहती है कि उसके घर में एक परमानेंट कुक और घरेलू सहाकिया मदद के लिए रहे। उसने कहा है कि वह उम्मीद करती है कि उसके ससुराल के लोग उसके साथ न रहें।

इस प्रोफ़ाइल को 1.2 मिलियन से अधिक बार देखा गया है और सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस छिड़ गई है। कई यूजर्स लड़की के 1.3 लाख रुपये की सैलरी और 30 लाख रुपये कमाने वाले पार्टनर की मांग से हैरान हैं।

एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा, “वह प्रति माह 11,000 रुपये कमाती है, लेकिन उसे कामवाली बाई और कुक चाहिए?” एक अन्य ने कहा, “132000 प्रति साल वेतन और शौक 5-सितारा होटल है?” आपकी इस पोस्ट पर क्या राय है।

नोट- जनसत्ता इस वायरल पोस्ट की पुष्टि नहीं करता है।