गाजियाबाद के खोड़ा में दो पालतू डॉगी अपनी मालकिन और बेटियों को बचाने के लिए पड़ोसी हमलावरों से भिड़ गए। हमलावर लागातार उनपर चाकू से हमला करते रहे फिर भी वे वहां से नहीं भागे। हमले में दोनों डॉगी घायल गए गए। हमलावरों ने उन पर चाकू से लागातर हमला किया था जिससे वे खून से लथपथ हो गए। इसके बाद उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। चोट इतनी गहरी थी कि दोनों को 18-20 टांके लगाने पड़े हैं।

अब यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग डॉगी पर हमला करने वाले पर आक्रोश जता रहे हैं। चलिए बताते हैं कि पूरा मामला क्या है।

दरअसल, बुधवार रात गाजियाबाद के खोड़ा के सुभाष नगर इलाके में दो पालतू डॉगी पर चाकू जैसी नुकीली चीज से हमला कर उन्हें गभीर रूप से घायल कर दिया गया। पीड़ित परिवार ने इस घटना के लिए पड़ोसियों पर आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच कर रही है।

पीड़ित परिवार के मुखिया सुंदर सिंह ने भयावह आपबीती का जिक्र किया गया है। उन्होंने कहा है कि हमले के बाद उनके एक पालतू कुत्ते को 20 टांके लगाने पड़े, जबकि दूसरे को 18 टांके लगाने पड़े हैं। दोनों की हालत गंभीर है।

यह घटना कथित तौर पर रात 8.30 बजे के आस-पास हुई। हमले के समय उनकी 20 और 21 साल की दो बेटियां घर पर अकेली थीं। परिवार के बाकी लोग काम के लिए बाहर गए थे। उन्होंने आगे कहा “ कुछ पड़ोसी कुत्तों को सड़क पर ले जाने पर अक्सर आपत्ति जताते हैं”। सड़क उनके घर के पीछे साइड है फिर वे आपत्ति करत हैं।

सिंह ने आरोप लगाया कि वे उनके घर में घुसकर उनकी बेटी के साथ गाली-गलौज करने लगे। इस बीच उनकी पत्नी काम से लौटीं, उन्होंने अपनी बेटियों को घर के अंदर जाने के लिए कहा। इसके बाद पड़ोसियों ने कथित तौर पर उसकी पत्नी को धक्का दे दिया। इस समय उनके दो पालतू कुत्तों ने अपनी मालकिन को बचाने के लिए हमलावरों से भिड़ गए। इसके बाद हमलावरों ने उन पर चाकू से कई वार किए। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

सुंदर सिंह ने आगे बताया ” घायल अवस्था में हम पालूत दोनों डॉगी को अस्पताल ले गए जहां एक को 20 और दूसरे को 18 टांके लगे हैं। उनमें से एक ने कुछ भी नहीं खाया है और ऐसा लग रहा है कि वह जिंदा नहीं बचेगा…मैंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है,”। इस घटना पर आपकी क्या राय है।