Mumbai food delivery bog becomes super model: कुछ कहानियां ऐसी होती हैं जो जेहन में हमेशा के लिए घर कर जाती हैं। जो कहानियां हमें जिंदगी में कुछ करने के लिए प्रेरणा दे जाती हैं। बड़े-बुजुर्ग हमेशा कहते हैं कि जिदंगी में अगर कुछ करना चाहते हो तो उसके लिए कोशिश करो। हो सकता है कि शुरुआत में असफलता हाथ लगे मगर जो हार नहीं मानते और लगातार कोशिश करते हैं, उन्हें एक ना एक दिन सफलता जरूर हाथ लगती है। मुंबई के इस लड़के ने अपनी इंस्पायर जर्नी शेयर कर बता दिया है कि सपने सच होते हैं, बशर्ते आप उसे पूरा करने के लिए पूरे मन से लग जाओ, मेहनत करो और उसे पूरा करने की कोशिश करो।

मुंबई में घर-घर खाना पहुंचाने वाला लड़का अपने हिम्मत के बल पर आज मॉडल बन गया है। अब वह रैंपवॉक करता है, फोटोशूट कराता और अपने सपने को जी रहा है। ऐसा नहीं है कि मुंबई जैसे शहर में बिना जान-पहचान के मॉडल बन जाना इसके लिए आसान था मगर यह कोशिश करता रहा और आज दूसरों के लिए प्रेरणा बन गया है।

इस लड़के ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर अपनी मोटिवेशनल जर्नी शेयर की है। इस जर्नी में उसने बताया कि कैसे वह फूड डिलीवरी बॉय से मॉडल बन गया है। इसकी कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है, करोड़ों लोग इस वीडियो को देख चुके हैं। यह लड़का पहले स्विगी डिलीवरी बॉय का काम करता था औऱ अब यह फैशन मॉडल बन गया है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है।

साहिल सिंह अपने सपनों के पीछे भागता रहा

मुंबई के रहने वाले लड़के का नाम साहिल सिंह है। साहिल ने इंस्टाग्राम पर अपने ट्रांसफॉर्मेशन का मोटिवेशनल वीडियो शेयर किया है। जिसमें फूड डिलीवरी एजेंट से लेकर रैंप वॉक पर चलने तक की उसकी जर्नी है। वायरल क्लिप में सिंह ने शेयर किया कि उसने स्विगी डिलीवरी बॉय के रूप में दो साल काम किया फिर एक साल तक बर्गर किंग में शेफ के रूप में काम किया और फिर आठ महीने तक “मैंगो टार्ट” में काम करता रहा। वीडियो में सिंह को रैंप पर चलते और एक मॉडल के रूप में फैशन फोटोशूट कराते हुए देखा जा सकता है।

साहिल ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है, “डिलीवरी बॉय, सेल्स एग्जीक्यूटिव से लेकर मॉडल तक।” इस वीडियो को चार मिलियन से अधिक बार देखा गया और सोशल मीडिया यूजर्स साहिल की तारीफ कर रहे हैं। एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित ने भी इस वीडियो पर रिएक्शन देते दिया ह। एक यूजर ने लिखा, ‘भाई ने रेस्टोरेंट में सर्विस करना बंद कर दिया है और मॉडल बनकरर सर्विस देते हैं।’ दूसरे ने लिखा “आप जानते हैं कि मुझे बात से डर लगता है कि हम अभी भी नहीं जानते कि हम किस काम में अच्छे हैं। एक मिनट अगर अच्छे से सोच लें तो हमारा करियर चमक सकता है।” साहिल की इस सच्ची कहानी पर आपका क्या रिएक्शन है।