बॉलीवुड के मशूहर फिल्म निर्देशक और निर्माता राम गोपाल वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता सोनिया गांधी का एक डब किया गया वीडियो शेयर किया है। वीडियो ट्विटर खूब वायरल हो रहा है। करीब दो लाख लोग यह वीडियो देख चुके हैं। 16 हजार से भी ज्यादा बार वीडियो लाइक किया गया है। इसमें नरेंद्र मोदी और सोनिया गांधी के भाषणों के बहुत से छोटे-छोटे हिस्सों को काटकर बनाया गया है। दोनों के भाषणों की मूल आवाज के बजाय डब कर इसके वीओ में गाना डाला गया है, जिसके बोल हैं ‘आती क्या खंडाला।’ वीडियो की शुरुआत कांग्रेस नेता सोनिया गांधी से होती है। इसमें वह संसद में अपनी बात कहने से पहले हंसती और कुछ बोलना शुरू करती हैं। इस दौरान जब सोनिया गांधी कुछ बोलती है तब वीओ होता है, ‘ऐ क्या मैं बोलूं।’ इसके बाद पीएम मोदी के भाषण का हिस्सा शेयर कर वीओ दिया गया, ‘सुन सुना.. आती क्या खंडाला।’ आधे मिनट के इस वीडियो में दोनों नेताओं की मूल आवाज को हटा कर गाने का वीओ दिया गया है।
वीडियो ट्विटर पर खूब वायल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स भी जमकर इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुझ यूजर्स ने देश के बड़े नेताओं का यह वीडियो शेयर करने पर राम गोपाल वर्मा की खूब क्लाई लगाई। मल्हार नाम से ट्वीट कर लिखा, ‘ऐसा बकवास वीडियो शेयर करने पर मुंबई पुलिस को राम गोपाल वर्मा के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने चाहिए।’ विनोद लिखते हैं, ‘राम गोपाल पर कानूनी कार्रवाई दोनों पार्टियों को करनी चाहिए।’ एक ट्वीट में लिखा गया कि वर्मा का जेल जाने का मन लगता है। क्लियर है नाम से ट्वीट कर लिखा, ‘काफी गलत प्रदर्शन…बिल्कुल आपकी घिसी पिटी फिल्मों की तरह।’ एक अन्य ट्वीट में लिखा गया, ‘अपने घर के किसी महिला सदस्य पे ऐसा वीडियो बनाकर कोई डाल देगा तो अब तक वो गिरफ्तार हो गया होता। इस वीडियो से एक ही बात साबित होती हैं कुचलोग कितने निचले स्तर पर गिर सकते हैं। हेमन्त कुशवाहा लिखते हैं, ‘वर्मा जी जेल जाना चाहते हैं।’
— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) December 15, 2018

