रूस की एक पुलिस वाली की नौकरी सिर्फ इसलिए चली गई क्योंकि उसने सोशल मीडिया पर एक ऐसी वीडियो पोस्ट कर दी थी जो उसके सीनियर अधिकारी को अश्लील लगी। यह मामला रूस की राजधानी मॉस्को का है। मॉस्को पुलिस में काम करने वाली उस महिला का नाम क्रिस्टीना है। 26 साल की क्रिस्टीना ने वह वीडियो पुलिस वालों के प्राइवेट ग्रुप में शेयर किया था। वह ग्रुप फेसबुक पर बना हुआ था।

जॉब से निकाले जाने पर क्रिस्टीना ने कहा, ‘मुझे इसलिए निकाला गया है क्योंकि उन्हें लगता है कि मैंने अनुशासन तोड़ा है। हालांकि मैंने वीडियो प्राइवेट ग्रुप में ही भेजा था। जिसमें सिर्फ पुलिसवाले ही थे।’

अपने आप को नौकरी से निकालने जाने पर क्रिस्टीना ने कहा कि उनकी कोई गलती नहीं थी और ना ही डांस अश्लील था। उनका कहना है कि उन्होंने मस्ती के मूड में वह डांस शेयर किया था। इसके साथ ही क्रिस्टीना ने इस बात को भी नकार दिया है कि उन्होंने नशे में वह डांस पोस्ट किया। अब क्रिस्टीना उस सीनियर अधिकारी पर केस करने की सोच रही हैं जिसने उन्हें नौकरी से निकाला है।

https://youtu.be/2Bl0Iz36voM

वीडियो: Youtube