सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पिता कार के उपर से जमी बर्फ को हटाने के लिए बच्चे को वाइपर की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं। यह वीडियो अमेरिका के ओहियो का बताया जा रहा है। सबसे मजेदार बात ये है कि ऐसा करने से कार के उपर जमी बर्फ तो हट ही गई, बच्चे ने भी इसका काफी आनंद लिया। पिता ने कार की छत से बेटे को घसीटकर पूरी बर्फ हटा दी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, व्यक्ति जब अपने घर से बाहर निकले तो देखा कि उनकी कार पूरी तरह बर्फ से ढ़की हुई है। इसे साफ करने के लिए उन्होंने कुछ ऐसा किया कि जो चर्चा में आ गया। उन्होंने बेटे को कार की छत पर  लिटा दिया और वाइपर की तरह खिंचने लगे। इससे पूरी बर्फ कार की छत से हट गई। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

गौर हो कि इस साल मध्य पश्चिमी अमेरिका में ठंड के जबरदस्त कहर के कारण पानी के स्रोत जम गए। बिजली गुल हो गई। उड़ानों को रद्द करना पड़ा और प्राकृतिक गैस की आपूर्ति भी बाधित हुयी। अमेरिका में कई राज्यों में शून्य से कम हो गया। बर्फीले तूफान के कारण कई लोगों की मौत भी हो गई। कई मध्य पश्चिम राज्यों में स्कूल और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। लोगों को घरों के अंदर रहने के लिए कहा गया है और उड़ानों तथा ट्रेनों के रद्द होने के कारण यात्री फंस गए थे। मिशिगन और मिनिसोटा में प्राकृतिक गैस की आपूर्ति बाधित है। डेट्राइट, शिकागो और कनाडा के कुछ हिस्सों में पानी के स्रोत जम गए थे।

अमेरिका के मध्यपश्चिमी क्षेत्र में अंटार्कटिका से भी ज्यादा ठंड: इस साल अमेरिका के मध्यपश्चिमी क्षेत्र में जमा देने वाली ठंड की वजह से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। अंटार्कटिका से भी ज्यादा ठंड यहां पड़ी। ठंड के कारण विमानों की सेवा भी बाधित हुई है। 30 जनवरी को अमेरिका के शिकागो में सुबह के समय तापमान शून्य से 30 डिग्री नीचे चला गया। बर्फीली हवाओं की वजह से जन-जीवन बिल्कुल ठप पड़ गया। अलास्का की राजधानी और अंटार्कटिका के कुछ हिस्सों से भी ज्यादा ठंड यहां महसूस की गई।