क्या कोई पिता बच्चे को जन्म दे सकता है? आपका जवाब होगा कि ऐसे कैसे हो सकता है? लेकिन ऐसा हुआ है। एक पिता ने अपने ही बच्चे को जन्म दिया है। ऐसा इसलिए क्योंकि शख्स की पत्नी मां बनने के लिए मेडिकली फिट नहीं थी। वह कभी मां नहीं बन सकती थी ऐसे में 27 साल के सैलेब बोल्डन ने बच्चे को जन्म दिया है।
पिता ने लिया बच्चे को जन्म देने का फैसला!
पिता बनने वाले सैलेब बोल्डन एक ट्रांसजेंडर पुरुष हैं। वो पहले एक महिला थे। इसके बाद वह पुरुष बन्ने के लिए इलाज करवा रहे थे। इलाज कई महीने से चल रहा था, ऐसे में उनका अधिकतर शरीर पुरुषों के जैसा हो गया है। वहीं जब पता चला कि सैलेब बोल्डन की पत्नी नियाम गर्भवती नहीं हो सकतीं, तो उन्होंने खुद बच्चे को जन्म देने का फैसला किया।
सैलेब ने इलाज रोक कर लिया लिया मां बनाने का फैसला
सैलेब बोल्डन ने कुछ समय के लिए अपने इलाज को रोकने का फैसला किया। वो गर्भवती हुए और अब एक बच्चे को जन्म दिया है। सैलेब बोल्डन ने बताया कि वह 2017 से ही टेस्टोस्टेरोन का इंजेक्शन ले रहे थे। ऐसे में उन्हें इंजेक्शन रोककर फिर से मां बनने का फैसला लेना बड़ा कठिन था। सैलेब ने कहा कि वह अपना जेंडर बचपन से ही बदलना चाहते थे। इसके बाद जब यह प्रक्रिया शुरू हुई तो फिर रोकना बड़ा कठिन फैसला था।
सैलेब बोल्डन ने कहा कि मेरे ऑफिस के अधिकतर लोगों को यह नहीं पता था कि मैं एक ट्रांसजेंडर हूं। जब उन्हें पता चला कि मैं गर्भवती हूं तो वह सब हैरान थे। हालांकि सभी ने मेरा साथ दिया। सैलेब ने कहा कि मैं सभी ट्रांसजेंडर को बताना चाहता हूं कि वह पिता बन सकते हैं। सैलेब ने वेस्ट सफ़ोल्क अस्पताल में बच्चे को जन्म देकर सभी को हैरान कर दिया है।
सैलेब बोल्डन ने बताया कि दोबारा टेस्टोस्टेरोन इंजेक्शन लेने की शुरुआत से पहले मैं एक और बच्चे को जन्म देना चाहता हूं। इसके लिए मैं स्पर्म डोनर की मदद लूंगा। अब सैलेब बोल्डन की यह खबर सुनकर हर कोई हैरानी जता रहा है क्योंकि वह 27 महीन तक टेस्टोस्टेरोन की दवाई ले चुके थे। इसके बाद इलाज रोकना एक कठिन फैसला था।