महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे अपने समर्थक विधायकों के साथ गुजरात के सूरत से असम के गुवाहाटी पहुंच गए हैं। उनकी ओर से दावा किया गया है कि उनके साथ 40 विधायक हैं। महाराष्ट्र की राजनीति में मची उथल-पुथल को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स की खूब रिएक्शन दे रहे हैं। ऐसे में पूर्व IAS सूर्य प्रताप सिंह ने भी एक सवाल किया। जिस पर लोगों ने जवाब दिए।
EX IAS का ट्वीट : सूर्य प्रताप सिंह ने सवाल किया कि कितने में बिके गिरगिट? इसके साथ ही उन्होंने यह भी लिखा कि बाजार गर्म है, घोड़े का भी पश्चिम तो कभी पूरब की ओर दौड़ रहे हैं। पेशगी एक जगह, फाइनल दूसरी जगह… सौदा पूरा? हॉर्स ट्रेडिंग आज के लोकतंत्र की उभरती व्यवस्था है। उनके द्वारा किए गए ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स कई तरह की प्रतिक्रियाएं देते नजर आ रहे हैं।
लोगों के जवाब : अतुल नाम के यूज़र ने कमेंट किया कि कांग्रेस वालों से ज्यादा बोली लगाई गई होगी। सतीश चंद्र मिश्रा नाम के एक यूजर द्वारा लिखा गया – 2019 में इन्हीं गिरगिटों का पूरा गैंग जब राजनीतिक निर्लजता निकृष्टता खेसारी के समान ध्वस्त करके सरगना सहित दिखा था तो खुशी से सब झूम रहे थे। जब पलटवार हुआ तो इसकी आंतें ऐंठ रही हैं। मुकेश सोनी नाम के यूज़र ने कमेंट किया, ‘ यह सब तो आर एस एस वाले करते हैं।’
अरविंद कुमार नाम के एक यूज़र ने सवाल किया कि आप भी खरीदने की तैयारी कर रहे हैं क्या? अनुराग गर्ग नाम के एक यूजर ने हंसने वाली इमोजी के साथ लिखा – पहले कितने में बिके थे, उससे थोड़ा ज्यादा? रोहित नाम के एक यूजर में लिखा कि महाराष्ट्र में चुनाव के बाद बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी थी लेकिन सरकार नहीं बना पाई। तब तो आप ने उद्धव ठाकरे और शरद पवार से नहीं पूछा कि कितने में बिके?
जानकारी के लिए बता दें कि महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट के बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने दावा किया है कि ताजा परिस्थितियां विधानसभा भंग होने की तरफ ले जा रही हैं। वहीं दूसरी तरफ महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी की अहम बैठक भी चल रही है। जिसमें महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, गिरीश महाजन, जयकुमार रावल, आशीष शेलार, रावसाहेब दानवे आदि शामिल हैं।