क्या कोई इंसान मरकर जिंदा हो सकता है? फिल्मों में तो आपने कई बार ऐसा सुना या देखा होगा लेकिन क्या असल जिन्दगी में ये संभव है? इसको लेकर तमाम तरह के दावे किये जाते रहे हैं। अब एक महिला ने दावा किया है कि उसकी एक महीने में तीन बार मौत हो चुकी है और मरने के बाद उसकी जीसस क्राइस्ट से मुलाकात भी हो चुकी है।

महिला ने किया तीन बार मरने का दावा

डेली मेल की एक रिपोर्ट के अनुसार, महिला का दावा है कि वह महीने में तीन बार ऐसा महसूस करती है कि वह शरीर से बाहर आ चुकी है। इस दौरान वह अपने दिल की धड़कनों को महसूस करती है और उसका शरीर धीरे-धीरे शिथिल होना शुरू हो जाता है। महिला का कहना है कि वह शरीर से बाहर निकलते हुए महसूस करती है।

अजीब दावा करने वाली महिला की खूब हो रही चर्चा

महिला ने दावा किया है कि यीशु के साथ उसक ‘निजी संबंध’ हैं। इतना ही नहीं, महिला ने वॉल्ट डिजनी के साथ बातचीत करने का भी दावा किया है, जिनकी 1966 में कैलिफोर्निया में मृत्यु हो गई थी। इतना ही नहीं, वह यह भी दावा करती है कि उसने अपने माता-पिता से भी मुलाकात कर चुकी है। जानकारी के अनुसार यह महिला इंग्लैंड की रहने वाली है।

रिपोर्ट के मुताबिक इग्लैण्ड की इस महिला का नाम बेवर्ली गिल्मर है और इसकी उम्र करीब 57 साल है। इस महिला के दो बच्चे भी हैं। कहा जा रहा है कि बचपन में महिला के सिर में चोट लगी गई थी। अब महिला चाहती है कि उसके ऊपर शोध किया जाए कि आखिर उसे महीने में कम से कम तीन बार मरने का एहसास क्यों होता है? इसके लिए महिला बेल्जियम में लीज विश्वविद्यालय में कोमा साइंस ग्रुप से बातचीत कर रही है।

महीने में तीन बार मरने की जानकारी सुनकर डॉक्टर्स का भी दिमाग हिल गया है। अभी कुछ दिन पहले ही एक ऑस्ट्रेलिया के एक व्यक्ति ने भी दिल का दौरा पड़ने के कारण अस्पताल में भर्ती करव।या गया था। व्यक्ति ने दावा किया है इस दौरान वह 28 मिनट के लिए वह मर चुका था और फिर वह जिंदा ही गया। उसने बताया कि मैंने अपने शरीर से निकलते हुए खुद को महसूस किया था।