जन्म और मौत से जुड़े कई चमत्कार पूरी दुनिया से सामने आते रहते हैं। कोई दावा करता है कि वह स्वर्ग से वापस आया है तो कोई कहता है कि वह मरकर जिंदा हुआ है। हालांकि आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि जब एक महिला को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया लेकिन कुछ देर बाद वह जिंदा हो उठी। सोशल मीडिया पर ताबूत में लेटकर सांस लेती महिला का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
ब्रेन स्ट्रोक के बाद अस्पताल में भर्ती हुई थी महिला
मामला इक्वाडोर का है, जहां 76 वर्षीय बेला मोंटोया को ब्रेन स्ट्रोक के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला का मृत प्रमाणपत्र भी जारी कर दिया, परिजन महिलाओं को ताबूत में लेकर घर पहुंचे, लेकिन इसके बाद जो हुआ, उस पर किसी को यकीन नहीं हो रहा था।
परिजनों ने खोला ताबूत तो शरीर में थी हलचल
दरअसल ताबूत के अंदर पड़ी महिला का हाथ बार-बार लड़ रहा था। जब ताबूत को खोला गया तो पाया गया कि महिला के शरीर में हलचल हो रही थी और वह साँसें भी ले रही थी। यह देखने के बाद परिजन महिला को लेकर फिर अस्पताल पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है।
वहीं अब इस मामले की जांच के आदेश दिए गये हैं। इक्वाडोर के स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंत्रालय ने कहा है कि महिला को कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट आया था। उनका शरीर कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहा था। डॉक्टरों ने बुजुर्ग महिला को मृत घोषित कर दिया था। इस मामले की जांच को लेकर कमेटी बनाई गई है, जो भी दोषी होगा, उसके विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी।
महिला के बेटे ने बताया कि उनकी मां को दिल का दौरा पड़ा था, अस्पताल में भर्ती किए जाने के कुछ घंटे बाद मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मां को कई घंटे तक ताबूत में रखा गया था लेकिन हलचल देख हमने उसे खोला तो देखा मां की सांसे चल रही हैं। फिर उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया, वह अभी जिंदा है।