यूपी के हापुड़ से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 16 साल की लड़की के सिर में चोट लगी थी। परिजन उसे फौरन सरकारी अस्पताल लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने कहा कि टांका लगाना पड़ेगा। डॉक्टर ने चोट पर टांका लगाया और सिर में ही सुई भूल गए। इसके बाद लड़की जैसे ही घऱ लौटी उसे तेज दर्द होने लगा। वह दर्द से चिल्लाने लगी। उसके सिर में असहनीय दर्द हो रहा था। घरवालों को समझ नहीं आया कि इलाज कराने के बाद अचानक दर्द इतना कैसे बढ़ गया, परिजन को लगा कि आऱाम मिलने की जगह परेशानी और बढ़ गई। इसके बाद वे लड़की को प्राइवेट अस्पताल ले गए और वहां के डॉक्टरों को दिखाया। इसके बाद जब डॉक्टरों ने पट्टी खोली तो ऐसा कुछ दिखा कि वे दंग रह गए। यह खबर अब सोशल मीडिया पर वायरल है।

इस घटना ने राज्य की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली पर गंभीर सवाल उठा दिया है। उत्तर प्रदेश के हापुड में एक सरकारी अस्पताल के डॉक्टर ने चोट पर टांके लगाने के बाद 18 साल की एक लड़की के सिर में सर्जिकल सुई छोड़ दी। दरअसल, पड़ोसियों के साथ झड़प के दौरान लड़की के सिर में चोट लग गई थी। इसक बाद सितारा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। डॉक्टर ने कहा कि उसके सिर पर टांके लगाने की जरूरत है। इसके बाद डॉक्टर्स और कर्मियों ने लड़की के सिर पर पट्टी बांधी और उसे घर भेज दिया।

प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टर रह गए दंग

घर लौटने के बाद महिला दर्द से चिल्लाने लगी। इसके बाद उसके परिवार के सदस्य उसे एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए। वहां डॉक्टरों ने घाव को दोबारा खोला और अंदर सुई देखकर हैरान रह गए। सुई को हटाने के बाद ही महिला को कुछ राहत महसूस हुई।

महिला की मां ने कहा कि राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का डॉक्टर नशे में था। उन्होंने कहा, “हम नहीं चाहते कि किसी के साथ ऐसा दोबारा हो। हम कार्रवाई चाहते हैं।” महिला की मां ने अपनी बेटी के सिर से निकाली गई सुई भी दिखाई।

हापुड जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील त्यागी ने कहा कि उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुई घटना की जानकारी है। “हमने दो सदस्यीय टीम द्वारा जांच का आदेश दिया है। जैसे ही हमें रिपोर्ट मिलेगी, हम कार्रवाई करेंगे।”