मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस पार्टी के महासचिव दिग्विजय सिंह को एक बार फिर अपने किया पर थोड़ा असहज होना पड़ा है। इस बार भी उन्होंने ट्विटर पर कुछ ऐसा लिख दिया जिसके चलते उन्हें सोशल मीडिया पर लोगों के उपहास का कारण बनना पड़ रहा है। दरअसल मामला ये है कि अभी हालही में ऑस्ट्रेल‌िया के प्रधानमंत्री मैल्कम टर्नबुल भारत यात्रा पर आए थे। यहां से जाने के बाद ऑस्ट्रेलिया के पीएम टर्नबुल ने नए नागरिकता कानून की घोषणा की थी। उन्होंने 457 वीजा कार्यक्रम रद्द करने के बाद नागरिकता कानून को काफी कठिन बना दिया था। उनके इस नए फैसले की मार भारतीय नौकरी पेशा वाले युवाओं पर भी पड़ेगा। इसी पर तंज कसते हुए कांग्रेस महासचिव ने एक ट्वीट किया। दिग्विजय ने अपने ट्वीट में लिखा- लगता है आस्ट्रेलिया के पीएम मोदी जी से सलाह लेने आये थे कि भारतीयों को कैसे बाहर किया जाये।#वीसा475

दिगविजय सिंह के इस ट्वीट में एक गलती ये हो गई कि उन्होंने 457 वीजा की जगह 475 वीजा लिख दिया। अभी कुछ दिनों पहले भी दिग्विजय सिंह से एक ऐसी ही गलती हो गई थी जब उन्होंने राजकुमारी रत्ना सिंह का जिक्र करते हुए राजीव गांधी कैबिनेट की जगह राहुल गांधी कैबिनट शब्द का इस्तेमाल कर दिया था। बाद में अपनी खिंचाई होती देख कांग्रेस महासचिव ने अपनी गलती सुधार ली थी।

 

इससे पहले भी दिग्विजय सिंह की जुबान कई मौकों पर फिसलती रही है, फिर चाहे वो ओसामा बिन लादेन को ओसामा जी कहना हो या फिर हाफिज सईद को साहेब कहना।