कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने रियो ओलंपिक 2016 का नाम लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। बुधवार (10 अगस्त) को किए गए ट्वीट में उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को रियो ओलंपिक के लिए जाने की सलाह दी। लेकिन लोगों को उनकी सलाह अच्छी नहीं लगी। ज्यादातर लोगों ने पलटवार करते हुए उनपर और कांग्रेस पर निशाना साधा। दिग्विजय सिंह ने लिखा था, ‘मिस्टर मोदी रियो क्यों नहीं जाते? वह कलाबाजी खाने में पक्का भारत के लिए मेडल जीतकर लाएंगे।’

इस ट्वीट में दिग्विजय सिंह ने यह नहीं बताया कि वह पीएम मोदी के किस बयान से पलटने का जिक्र कर रहे थे। लेकिन अंदाजा लगाया जा सकता है कि शायद दिग्विजय यहां पर गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) का जिक्र कर रहे होंगे। इस मुद्दे पर दिग्विजय सिंह पहले भी ट्वीट करते रहे हैं। उन्होंने अपने पिछले कई ट्वीट में इस बात का जिक्र किया था कि पीएम मोदी पहले जीएसटी का विरोध करते थे और फिर बाद में खुद ही उसके लिए राजी हो गए। इस ताजा ट्वीट के बाद लोगों ने उन्हें निशाने पर ले लिया। ट्विटर पर लोग उन्हें तरह-तरह की सलाह दे रहे थे। कोई कह रहा था कि राहुल गांधी को भेजा जाना चाहिए तो कोई उन्हें ही जाने की सलाह दे रहा था। देखिए कैसे-कैसे ट्वीट आए-

दिग्विजय सिंह ने यह ट्वीट किया था। इसके बाद ऐसे-ऐसे ट्वीट आए-

https://twitter.com/SheilaDikhsit/status/763211115019046912

यह कांग्रेस की नेता शीला दीक्षित का फर्जी अकाउंट है।

https://twitter.com/singhpiyush_/status/763233829536559104

https://twitter.com/ghapluu/status/763245188731011073

 

https://youtu.be/ogFsVdMSgJE