कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करके भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर निशाना साधा। बुधवार (17 अगस्त) को किए गए ट्वीट में दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन राठौर और पीयूष गोयल पर निशाना साधा। दरअसल, उन्होंने एक खबर का लिंक शेयर किया था जिसमें दोनों मंत्रियों को बगैर हेलमेट के बाइक पर बैठे हुए दिखाया गया था। दिग्विजय सिंह के इस ट्वीट पर लोगों ने उनका मजाक उड़ाने में भी कसर नहीं छोड़ी। किसी ने उनके द्वारा पुलिसवाले की गिरबां पड़कने की फोटो पोस्ट करके सवाल किया तो किसी ने बिना हेलमेट के बाइक चलाते रोबर्ट वाड्रा को दिखाया। नियमों को तोड़ती कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी की फोटो भी ट्वीट की गईं। खबर को रीट्वीट करते हुए दिग्विजय ने लिखा था, ‘तिरंगा यात्रा: ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन और पियूष गोयल।’
जो फोटो दिग्विजय सिंह ने ट्वीट की वह तिरंगा यात्रा की है। बीजेपी की पार्लियामेंट्री पार्टी मीटिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी के कार्यकर्ताओं से आग्रह किया था कि वह एक हफ्ते तक तिरंगा महोत्सव मनाएं। यह उत्सव 15 अगस्त से लेकर 22 अगस्त तक मनाया जाएगा। इसमें पार्टी कार्यकर्ता और नेता अपने-अपने इलाकों में साइकिल और स्कूटर रैली निकालेंगे। सबसे आगे चलने वाली बाइक या साइकिल पर 8 फीट लंबा तिरंगा होगा। हालांकि, निर्देश यह भी था कि हेलमेट जरूर पहनना है, लेकिन उसका पालन नहीं हुआ।
दिग्विजय सिंह ने यह ट्वीट किया था-
तिरंगा यात्रा: ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन और पियूष गोयल https://t.co/OyAtd1lPJb via @Janta Ka Reporter
— Digvijaya Singh (@digvijaya_28) August 17, 2016
इसपर ऐसे कमेंट आए-
.@digvijaya_28 और सैनिक का बिच सड़क में गिरेबान पकड़ने का कानून तो सँविधान में लिखा हुआ होगा?? @JantaKaReporter pic.twitter.com/i3gtzQf4PN
— _ममता_ (@Mamta_Sharma_) August 17, 2016
https://twitter.com/Mahesh_aarvind/status/765797439177711616
https://twitter.com/Yamla_jaat/status/765804599110426624
https://twitter.com/raam1283/status/765802824101945345
https://twitter.com/RajivJoshi83/status/765799802860888064