दिग्विजय सिंह हमेशा अपने बयानों के कारण चर्चा में रहते हैं। ट्विटर पर भी दिग्विजय सिंह काफी सक्रिय हैं। दिग्विजय सिंह ने अभय कुमार दुबे की एक खबर को रिट्वीट किया है। जिसमें प्रधानमंत्री मोदी की आलोचना की गई है। हालांकि उनके इस ट्वीट से कई यूजर्स खासे नाराज नज़र आए और उनको ट्विटर पर जवाब भी दिया। दिग्विजय सिंह ने जो ट्विट किया है उसमे लिखा है- जिसकी खुद की डिग्री नहीं मिल रही, वो जमाने की जन्मकुंडली लेकर घूम रहा है- अभय कुमार दुबे। इससे पहले उत्तराखंड के श्रीनगर की एक रैली में बोलते हुए प्रधानमंत्री मोदी जी ने कांग्रेस नेताओं को धमकी देते हुए कहा था कि ज्यादा न बोलें उनकी जन्म-कुंडली हमारे पास है।
इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना अध्यक्ष ने कहा कि जिस व्यक्ति का जन्म होता है उसकी जन्म-कुंडली तो बनती ही है। इसके बाद उन्होंने कहा कि मोदी जी भूल गए हैं कि कैसे वह गोधरा कांड से बचे थे। यह सिर्फ मेरे पिता बाल ठाकरे की वजह से ही संभव हो पाया था क्योंकि उन्होंने मोदी जी का उस समय बहुत साथ दिया था। देश का कोई भी प्रधानमंत्री इस हद तक नहीं गिरा जितना मोदी जी गिर गए हैं। मोदी जी अन्य नेताओं का मजाक उड़ाते हैं क्या ऐसा करना किसी प्रधानमंत्री को शोभा देता है। मोदी जी के इस व्यवहार से लोग अब ऊब चुके हैं और उनको नापसंद करने लगे हैं। अब इसके बाद दिग्विजय सिंह का ये ट्विट, लगता है ये मामला अभी और खिचेगा।
जिसकी खुद की 'डिग्री' नहीं मिल रही, वो ज़माने की 'जन्मकुंडली' लेकर घूम रहा है – अभय कुमार दुबे – Bolta Hindustan https://t.co/kWq5YcJDEU
— Digvijaya Singh (@digvijaya_28) February 12, 2017
