कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने स्पाइस जेट एयरलाइन पर आरोप लगाया। उन्होंने ट्वीट किया कि वह दिल्ली से गोवा जा रहे थे लेकिन इंधन की कमी के चलते प्लेन को बीच से ही डायवर्ट करके मुंबई में लैंड करवाया गया। हालांकि, स्पाइसजेट एयरलाइन ने इस बात को गलत बताया। उन्होंने कहा कि फ्लाइट में इंधन की कमी नहीं थी बल्कि उसे यातायात संकुलन (हवा में ट्रेफिक) की वजह से डायवर्ट करना पड़ा था। दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया, ‘Spice Jet SG 141 दिल्ली से गोवा के लिए निकली थी। लेकिन मुंबई में उसको लैंड करवा दिया गया। क्योंकि गोवा एयरपोर्ट पर ट्रेफिक था और प्लेन में तेल की कमी थी। मैंने ऐसा पहली बार होते देखा।’ दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘स्पाइस जेट की फ्लाइट लेने से पहले दो बार सोचिएगा।’

दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर स्पाइस जेट ने लिखा, ‘आपको हुई परेशानी के लिए हम लोग माफी मांगते हैं। फ्लाइट SG-141 को मुंबई में हवाई ट्रेफिक की वजह से लैंड करवाया गया था।’ इसके अलावा स्पाइस जेट ने दिग्विजय सिंह से उनका कॉन्टेक्ट नंबर भी मांगा था। स्पाइस जेट ने आखिर में भी कहा कि हम आपको फिर से बताते हैं कि फ्लाइट ट्रेफिक की वजह से गोवा की जगह मुंबई में उतारी गई थी।

ट्विटर पर दिग्विजय लोगों के निशाने पर रहते हैं। लोगों ने उनके इस ट्वीट पर भी मजाक बनाया। एक ने लिखा कि ठीक हुआ, वर्ना पाकिस्तान चला जाता, दूसरे ने उन्हें कांग्रेस का पनौती भी बता दिया। अगले ने लिखा कि दिग्विजय को तो कोई तांगे में भी नहीं बैठाएगा।

दिग्विजय सिंह ने ये ट्वीट किए थे

इसपर ऐसे-ऐसे रिप्लाई आए

https://twitter.com/imamshar/status/823862420678602752

https://twitter.com/sachinparadkar/status/823820818262147072