कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्जिवय सिंह एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में है। इस बार दिग्विजय सिंह ने सेना की तुलना आतंकियों से कर दी है। सेना पर दिए उनके इस विवादित बयान पर ट्विटर यूजर्स भड़क गए हैं। सिंह ने कहा कि कश्मीरियों को घाटी में तैनात सेना भी मारती है और आंतकी भी मारते हैं। कश्मीरियों को आतंकी और सेना दोनों मारते हैं। इस बयान में सेना की तुलना आतंकियों के साथ करना कई यूजर्स को रास नहीं आया और उन्होंने सिंह पर जमकर निशान साधा। कई यूजर्स ने उन्हें बीजेपी के लिए काम करने वाला बता दिया जो कांग्रेस को हराने में मदद कर रहा है।
His high testosterone count is working in favour of BJP. #DigvijaySingh
— Harish Kandwal (@kandwalh) April 16, 2017
https://twitter.com/Rahul02061982/status/853703267490177024
I think DIGVIJAY SINGH is silently working for the BJP or perhaps he's been hanging out with SANJAY Jha a bit too much ?
— SUHEL SETH (@Suhelseth) April 16, 2017
https://twitter.com/arianindian/status/853601230697840640
कुछ दिनों पहले कश्मीर में युवाओं द्वारा सीआरपीएफ जवानों के साथ बदसूलकी और कश्मीरी युवक को कथित तौर पर जीप के आगे बांधकर घूमने का वीडियो सामने आया। जिसके बाद कांग्रेस महासचिव दिग्विजय ने यह बयान दिया। एबीपी न्यूज के मुताबिक दिग्विजय सिंह ने कहा, “कश्मीरी दोनों तरफ से मारे जा रहे हैं… उधर से आतंकवाद उनको मारता है और यहां पर हमारी सेना उनको मारती है।” साथ ही दिग्विजय सिंह ने कश्मीरियों द्वारा सीआरपीएफ जवानों के साथ की गई मारपीट के वीडियो को भी दरकिनार कर दिया। हालांकि दिग्विजय सिंह की ओर से भारत के खिलाफ नारे लगाने वाले और सेना पर पथराव करने वालों के खिलाफ कुछ भी नहीं कहा गया।कांग्रेसी नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह 2018-19 में पाकिस्तान से युद्ध करवा सकते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जब वह (मोदी) जनता से किए गए वादे को पूरा नहीं कर पाएंगे तो पाकिस्तान के खिलाफ माहौल बनाएंगे। उन्होंने मोदी सरकार की कश्मीर नीति पर सवाल उठाते हुए 2019 में पाकिस्तान से युद्ध की आशंका जताई है। इससे पहले दिग्विजय सिंह ने ट्विटर पर लिखा- मैं मानता हूं कि अगर आप कश्मीर चाहते हैं तो पहले आपको कश्मीरियों को जीतना होगा। पीडीपी और भाजपा के बीच बुनियादी मुद्दों पर विरोधाभास कश्मीरी लोगों के बीच आत्मविश्वास का आह्वान नहीं करता है।
https://twitter.com/gangeshdurbansi/status/853699640310378496
Cong Netas like Digvijay Singh who equate jehadis of K Valley with SF can only survive & prosper in Italian Women led Cong Shame on him
— Brig Arun Bajpai (@ArunBajpai) April 16, 2017
Can't Stop Laughing ??#GujaratWelcomesPMModi #snapdeal #NetasBetrayBraves Digvijay Singh #DigvijaySingh #Surat #Raipur #Bilaspur pic.twitter.com/pAFTBPqyaM
— Ravi (@Ravi_Tweets_) April 16, 2017
