दिल्ली पुलिस लोगों के बीच ट्रैफिक नियमों को लेकर जागरुकता फैलाने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाती है। कभी मजेदार पोस्टर लगाकर तो कभी कोई मीम शेयर करके। इस बार उन्होंने वायरल वीडियो की मदद से लोगों को यातायात नियमों के बारे में बताया।
वायरल हुआ था महिला की साड़ी का वीडियो
बीते दिनों सोशल मीडया पर एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा था। इस वीडियो में एक महिला बाइक पर बैठकर कहीं जा रही है। बाइक पुरुष चला रहा था। महिला ने साड़ी पहनी हुई थी और उनका पल्लू हवा में उड़ रहा था। उन्हें देखकर स्कूटी चला रही लड़की उन्हें चेताना की कोशिश करती है। वह जोर-जोर से कहती है- भाभी जी पल्लू-पल्लू…।’ लड़की को डर लग रहा था कि कहीं महिला का पल्लू बाइक के पहिए फंस न जाए और उनके साथ कोई दुर्घटना हो. लेकिन महिला इस बात को समझ नहीं पाई और उन्होंने मजेदार जवाब दे दिया.
दिल्ली पुलिस ने दी सलाह
महिला पलटीं और जवाब में कहा लड़की से को साड़ी की कीमत बता दी। वह कहती हैं 1500 का है…1500 का। जवाब सुनकर स्कूटी चला रही लड़की हंसने लगती है। महिला का यह जवाब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। दिल्ली पुलिस ने यही वीडियो शेयर किया है। उन्होंने लिखा, ‘सड़क सुरक्षा यातायात नियमों का पालन करने से..हेलमेट पहनने से.. सीट बेल्ट बांधने से..और हां, दोपहिया वाहन पर यात्रा करते वक्त पल्लू संभालने से भी होती हैं।’