Delhi Metro का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक लड़की कथित तौर पर अपनी मां का फोन रिसीव करते ही एक से बढ़कर एक झूठ बोलती है। वह मां से कहता हैं कि हां मां मैं तो घऱ पर हूं। मां मैं कहां हूं? इसके बाद लड़की की बातें सुनकर मेट्रो में मौजूद लोग हंसने लगते हैं। वीडियो को लोग काफी मजेदार बता रहे हैं। जनसत्ता इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। हालांकि इसे लड़की के इंस्टा पर भी शेयर किया गया है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर अक्सर वीडियो वायरल होते रहते है, इनमें से कई वीडियो ऐसे होते हैं जिसे देखकर लोगों की हंसी छूट जाती है। पब्लिक प्लेस पर ऐसे वीडियो बनाने वाले लोग कई बार आस-पास मौजूद लोगों को हंसा देते हैं। यह ताजा वायरल वीडियो दिल्ली मेट्रो का है। वीडियो में दिखने वाली लड़की कथित तौर पर अपनी मां का फोन उठाती है। लड़की फोन पर मां से कहता है, ‘हां मां, मैं कहां हूं? मैं तो घर पर हूं। इतना सुनते ही आस-पास मौजूद लोग हंसने लगते हैं।

लड़की फिर आगे कहती है कि आपको मेरे पर भरोसा नहीं है क्या। मैं घर पर कार्टून देख रही हूं। चाहो तो आप भी आवाज सुन लो… हैरानी की बात यह है कि इसके बाद वह कार्टून कैरेक्टर शिन चैन की आवाज भी निकालती है। यह देखकर और सुनकर आस-पास मौजूद लोग जोर-जोर से हंसने लगते हैं। वह आवाज एकदम शिन चैन जैसी होती है। लड़की फिर आगे कहती है कि मां सुन लिया आपने, मैं घर पर ही हूं। आपको कभी मुझपर यकीन ही नहीं होता है। इतना बोलते हुए वह मेट्रो से बाहर निकल जाती है और लोग हंसने लगते हैं।

बता दें कि यह वीडियो स्क्रिप्टेड है। इसे स्टाग्राम आईडी @mini_shinchan2.0 पर शेयर किया गया है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है, ‘मम्मी मैं घर हूं. मेट्रो यात्रियों का रिएक्शन देखें’। इस वीडियो पर लोग खूब रिएक्शन दे रहे हैं। कई यूजर्स लड़की के टैलेंट की तारीफ कर रहे हैं।

आप भी वीडियो देखिए और इस पर अपना रिएक्शन दीजिए-