सोशल मीडिया के जमाने में कौन सा वीडियो कब वायरल हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है। आए दिन अनोखे वीडियो वायरल होते रहते हैं। इसी तरह के एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर धूम मचाया है। इस वीडियो को अब तक 11 मिलियन यूजर्स ने देख लिया है। तस्वीर में दिखने वाला फ्राई चिकन लेग पीस असल में कुछ और है। इसी सच ने लोगों को हैरान किया है।

कुरकुरे फ्राई चिकन के पीस का सच बताने वाले वायरल वीडियो को देखने के बाद से इंटरनेट की दुनिया में हलचल मची हई है, असल में यह तला हुआ चिकन नहीं है, बल्कि यह एक केक है। आप हैरान हो गए होंगे लेकिन यह सच है कि यह केक ही है, चिकन लेग पीस नहीं।

दरअसल, यूके की दयाता पाल ‘इल्यूज़न केक’ बनाने के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने फ्राई चिकन लेग पीस के आकार का एक केक ही बना दिया। उन्होंने इसका वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 11 मिलियन से अधिक बार देखा गया है।

इस वीडियो के कैप्शन ‘चिकन या केक’लिखा है, जिसमें एक शख्स को फ्राई चिकन पीस को काटते हुए दिखाया गया है। हालांकि, कुछ सेकेंड बाद यह लेग पीस एक केक बन जाता है जो चॉकलेट और वेनिला फ्लेवर से बना था।

चिकनफ्राई को देखकर बेटे को आया गुस्सा

कैप्शन में दयाता पाल ने लिखा है कि मेरा बेटा इस चिकन फ्राई वाले केक को देखकर गुस्सा कर रहा था। वह एक कॉन आर्टिस्ट के साथ फंस गया है क्योंकि वह मेरा बेटा है। इसे वक लेगपीस समझ रहा था मगर अफसोस यह एक केक है। उसे कुछ बेहतर की उम्मीद थी। उन्होंने आगे लिखा कि खैर, ऐसे कई दर्शक भी हैं जो इस एक्सपीरियंसके कारण दयेता के बेटे की तरह नाराज हैं।

एक यूजर ने लिखा, “इंटरनेट पर सबसे निराशाजनक वीडियो।” हालांकि कई अन्य लोगों ने इतना यूनीक केक पकाने के लिए दयेता की सराहना की है। दयेता पाल के इंस्टाग्राम पर 1 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। उन्होंने सब्जियों, सैंडल और यहां तक ​​कि धूप के चश्मे के आकार के भी कई कई केक बनाए हैं। वैसे इस वायरल वीडियो पर आपकी क्या राय है।