भारतीय कप्तान विराट कोहली को इस वक्त क्रिकेट फैन्स एक खास इंसान से मिलते देखना चाहते हैं। वे चाहते हैं कि कोहली उस महिला क्रिकेटर से मिलें, जिसने उन्हें कुछ साल पहले प्रपोज किया था। जी हां, हम इंग्लैंड की डेनियल व्याट की बात कर रहे हैं। फैन्स चाहते हैं कि ये दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे से मिलें। लेकिन फैन्स ने इसी के साथ अंग्रेज महिला खिलाड़ी को एक सलाह भी दे डाली। कहा कि वे अनुष्का शर्मा से बस बच के रहें। आपको बता दें कि इस वक्त भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीमों के बीच त्रिकोणीय सीरीज खेली जा रही है। व्याट भी इसी सिलसिले में भारत आई हैं। 26 वर्षीय महिला खिलाड़ी कोहली की बहुत बड़ी फैन हैं। उन्होंने साल 2014 में ट्वीट कर कोहली के सामने शादी का प्रस्ताव रखा था। कुछ महीनों पहले उन्होंने उस बैट का जिक्र भी किया था, जिससे वह ट्रेनिंग कर रही थीं। यह बैट उन्हें कोहली ने गिफ्ट किया था।
महिला खिलाड़ी ने 20 मार्च को इस बाबत एक ट्वीट किया। लिखा, “आज मुंबई में दिन बीता। अब हम एलिफैंटा द्वीप देखने के लिए निकल रहे हैं।”
Day off in Mumbai so we’re off to have a look at Elephanta Island pic.twitter.com/eaVlWCQoPj
— Danielle Wyatt (@Danni_Wyatt) March 21, 2018


व्याट के इस ट्वीट के बाद कोहली के फैन्स ने उसी पर मजेदार रिप्लाई करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने तो यह तक कहा कि वह (अनुष्का) आप पर नजर बनाए हुए हैं। आप बस बच कर रहिएगा। एक अन्य क्रिकेट फैन ने लिखा, “कोहली का घर वहीं पास में ही है।”

