कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लगातार हमलावर बने हुए हैं। शुक्रवार को उत्तराखंड के अल्मोड़ा में रैली को संबोधित करते हुए राहुल ने एक बार फिर मोदी पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया। नोटबंदी के फैसले पर पीएम की आलोचना करते हुए कहा, ”नोट बंदी एक आर्थिक डकैती है, मोदीजी ने गरीबों पर निशाना लगाया है।” उन्होंने कहा कि संसद में जब विपक्ष ने नोटबंदी से हो रही मौतों पर शोक जताना चाहा तो सरकार ने उन्हें ऐसा नहीं करने दिया। राहुल ने अपने भाषण में पीएम पर शेरो-शायरी के जरिए भी तंज कसा। राहुल के ट्विटर हैंडल से यह बयान ट्वीट किया गया। इसमें कहा गया, ”मोदीजी ने गरीब पर ज़बरदस्त चोट मारी है, बशीर बद्र के शब्दों में- लोग टूट जाते हैं एक घर बनाने में, तुम तरस नहीं खाते बस्तियां जलाने में।” राहुल ने गुरुवार को यूपी के बहराइच की रैली में भी शेर पढ़ा था। उसे जब ट्विटर पर पोस्ट किया गया था तो यूजर्स ने जवाब में मजेदार शायरियां लिखी थीं। शुक्रवार को राहुल द्वारा बशीर बद्र के शेर पर भी यूजर्स ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं।
इसी शेर की तर्ज पर यूजर्स ने कुछ मजेदार प्रयोग किए। एक यूजर ने लिखा, ”लोग टूट जाते है एक घर बनाने में, वोट छूट जाते है काला धन कमाने में।” एक ट्रोल अकाउंट ने लिखा, ”लोग टूट जाते हैं एक घर बनाने में और तुम्हे मज़ा आता है राष्ट्रीय चुटकुला बन जाने में।” कुछ ने इसे कांग्रेस की ‘नौटंकी’ करार दिया। एक ने लिखा, ”जैसे जैसे 30 तारीख नजदीक आती जायेगी.. कांग्रेस के ड्रामा सूचकांक में बढ़ोतरी होती जाएगी।”
यूजर्स ने राहुल के शेर पर क्या लिखा, देखिए:
लोग टूट जाते है एक घर बनाने में,
वोट छूट जाते है काला धन कमाने में। #ChorCongress #RahulGandhi @ChampDev_ @OfficeOfRG— Hunting_Hunters? (@eparitosh) December 23, 2016
https://twitter.com/delhichatter/status/812243970197749760
https://twitter.com/taz_brass/status/812240911371485184
https://twitter.com/Sir_SunDeep/status/812261941074743296
https://twitter.com/battoleybaz/status/812252910323011584
पप्पू भाई आपकी पार्टी के 60 साल राज करने के बाद देश की जनता गरीब क्यों है कृपया ये तो बताये इसका ज़िम्मेदार कौन है आप या मोदी जी
— Anand Sharma Advocate (@anandsharmaadvo) December 23, 2016
https://twitter.com/bakarbaaj/status/812240877309468672
https://twitter.com/pravinagrawal21/status/812243900043788288
https://twitter.com/hariompainter/status/812252767867654144
लोग टूट जाते है एक घर बनाने मैं,
मम्मी को 1 साल लग जाता है मुझे समझाने मैं#RahulGandhiPoetry— रविश पिलानियां (@Ravish_Pilania) December 23, 2016
बहुत खूब राहुल भाई ,मज़ा आ रहा है। कल ग़ालिब तो आज बसीर बद्र को कोड किया। अब दुष्यंत कुमार को पढ़ लीजिये। आपको आनंद आ जायेगा।
— नरेन्द्र दुबे Narendra Dubey (@narendradamoh) December 23, 2016
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ भ्रष्टाचार का सबूत होने के राहुल गांधी के आरोपों को बीजेपी ने ‘गड़े मुर्दे उखाड़ने’ जैसा बताया है। भाजपा ने शुक्रवार को कहा कि राहुल खुद को हंसी का पात्र न बनाएं, बल्कि राजनीति में प्रासंगिक बने रहें।
भाजपा नेता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा, ”राहुल गांधी के साथ समस्या यह है कि वह गड़े मुर्दे उखाड़ना चाहते हैं।” सिंह ने राहुल से अच्छे सुझावों के साथ आने तथा पार्टी का नेतृत्व करने के उनके तरीके पर आत्ममंथन करने को कहा।