कांग्रेस की महिला नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया है। प्रियंका ने वर्ल्ड हैप्पीनेस इंडेक्स का हवाला देते हुए लिखा है, देश की खुशियां भी चुराई इस चौकीदार ने! इसके बाद उन्होंने मोदी सरकार के दौरान भारत की गिरती साख का आंकड़ा पेश किया है। 159 देशों की कुल सूची में साल 2013 में भारत 111 पायदान पर था इसके बाद साल 2016 में यह 118 पायदान पर आ गया।2017 में फिर भारत की रैंकिंग में गिरावट आ गई और भारत 122 पायदान पर आ गया।
प्रियंका ने 2018 के आंकड़े भी साझा किया है औरबताया है कि इस साल भारत को 10 पायदान का नुकसान हुआ और भारत 133 वें स्थान पर आ गया। इसके बाद 2019 में भी भारत की रैंक 140 वें स्थान पर आ गई।प्रियंका चतुर्वेदी ने यह आंकड़ा शेयर कर #ModiHaiToMumkinHai का हैशटैग इस्तेमाल किया है।
India’s rank in the World Happiness Index out of 159 countries in the Modi years:
2013 – Rank 111
2016 – Rank 118
2017 – Rank 122
2018 – Rank 133
2019 – Rank 140देश की ख़ुशियाँ भी चुराई इस चौकिदार ने! #ModiHaiToMumkinHai
— Priyanka Chaturvedi (@priyankac19) March 21, 2019
बता दें कि संयुक्त राष्ट्र विश्व खुशहाली रिपोर्ट यानी वर्ल्ड हैप्पीनेस इंडेक्स में इस साल भारत पिछले साल के मुकाबले सात स्थान नीचे है। वहीं शीर्ष देश की बात करें तो इस बार लगातार दूसरे साल फिनलैंड पहले नंबर पर है।उसके बाद डेनमार्क, नॉर्वे, आइसलैंड और नीदरलैंड का स्थान है। पैसों के मामले में सबसे आगे अमेरिका इस सूची में 19वें स्थान पर है।
पाकिस्तान से भी पिछड़ गया भारत: खुशहाली के मामले में भारत पाकिस्तान, बांग्लादेश से भी पीछे है। रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान 67 वें, बांग्लादेश 125 वें और चीन 93 वें पायदान पर हैं। पर है। बता दें कि संयुक्त राष्ट्र की ये सूची 6 चीजों पर आधारित होती है। इसमें आय, स्वस्थ जीवन प्रत्याशा, सामाजिक सपोर्ट, आजादी, विश्वास और उदारता शामिल हैं। सबसे कम खुश देश की बात करें तो इस सूची में युद्धग्रसित दक्षिण सूडान सबसे आगे है। वहीं मध्य अफ्रीकी गणराज्य (155), अफगानिस्तान (154), तंजानिया (153) और रवांडा (152) हैं।