दो दिन बाद दिवाली है लेकिन इस त्योहार को लेकर पूरे भारत में अभी से धूम है। लोग एक दूसरे को लेकर बधाईयां दे रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने भी ट्विटर पर लोगों को धनतेरस और दीवाली की शुभकामनाएं दीं। शुभकामनाएं देने के लिए शशि थरूर ने कुछ ऐसा लिखा कि बहुत से लोग उन्हें ही खरी-खोटी सुनाने लगे। दरअसल हुआ ये कि शशि थरूर ने दिवाली की शुभकामनाएं देने के लिए ट्विटर पर एक फोटो पोस्ट की। फोटो पोस्ट करते हुए थरूर ने लिखा- मेरे घर में नई बहू के रूप में लक्ष्मी जी ने प्रवेश कर लिया है, अब मैं चाहता हूं कि इनकी कृपा आप लोगों तक भी पहुंचे। आपको बता दें कि शशि थरूर के छोटे बेटे ईशान थरूर ने अमेरिका में शादी रचाई है। वाशिंगटन पोस्ट में काम करने वाले ईशान थरूर ने सीएनएन में काम करने वाली अपनी दोस्त भूमिका दवे के साथ सात फेरे लिये। शशि थरूर ने भूमिका दवे की तरफ ही ईशारा करते हुए ट्वीट किया।

शशि थरूर के इस ट्वीट पर कुछ यूजर्स ने कमेंट में उन्हें भी दिवाली की बधाई दी लेकिन बहुत से यूजर्स ऐसे भी रहे जिन्होंने शशि थरूर को भला बुरा कहना शुरू कर दिया। बहुत से यूजर्स ने तो उनके निजी जीवन को लेकर भी हमला करना शुरू कर दिया।

https://twitter.com/Sheshapatangi/status/920228887669248001

https://twitter.com/CaptRay72/status/920227465548541952

https://twitter.com/kumarknv/status/920255802450919424

https://twitter.com/docnikitagupta/status/920246930835251200

https://twitter.com/HomoSapein_v2_0/status/920239471295107072

आपको बता दें कि शशि थरूर तीन शादियां कर चुके हैं। कनिष्क और इशान उनकी पहली पत्नी तिलोत्तमा मुखर्जी के दो बेटे हैं। इसके बाद उन्होंने तिलोत्तमा से तलाक लेकर क्रिस्टा गिल्स से शादी कर ली। शशि थरूर और क्रिस्टा की शादी नहीं चल सकी और दोनों ने तलाक ले लिया। इसके बाद शशि थरूर ने सुनंदा पुष्कर से शादी कर ली थी, जो 2014 में दिल्ली के एक होटल में मृत पाई गईं थीं।