कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी को मजबूत बनाने के लिए एक रैली की। जहां उन्होंने जनता से कई तरह के वादे किए। रोजगार और पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने का वादा करते हुए उन्होंने कहा कि यहां पर कांग्रेस की सरकार बनने के बाद सबसे पहला फैसला यही लिया जाएगा। प्रियंका गांधी की रैली को लेकर कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद ने एक ट्वीट किया। जिस पर लोग तरह-तरह की रिएक्शन दे रहे हैं।
प्रियंका गांधी ने शेयर की रैली की तस्वीर
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने दिल्ली की कई तस्वीरें साझा कर लिखा कि, ‘हिमाचल नव – निर्माण के लिए, कर्मचारियों की आन – बान के लिए, युवाओं के हाथ में काम के लिए, वीरों की शान के लिए और प्रदेश के बागवान के लिए, महिलाओं के सम्मान के लिए। परिवर्तन का पैगाम लिए उमड़ा जनसैलाब। परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली, सोलन, हिमाचल प्रदेश।’
कांग्रेस नेता ने किया ऐसा ट्वीट
प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा किए गए ट्वीट पर कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद ने लिखा कि परिवर्तन का डंका- देवी प्रियंका। आचार्य प्रमोद द्वारा किए गए इस ट्वीट पर कुछ लोग तंज कसते हुए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं तो वहीं कुछ लोगों ने उनकी बातों का समर्थन करते हुए कहा है कि प्रियंका गांधी की राजनीति में सक्रिय होने से कांग्रेस को काफी फायदा होने वाला है। बताते चलें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने भी हाल में ही हिमाचल प्रदेश में एक रैली की थी।
लोगों की प्रतिक्रियाएं
अनुभव नाम के एक यूजर ने सवाल किया कि यूपी में क्या हुआ था, भूल गए? सिद्धार्थ से नाम के एक यूजर द्वारा लिखा गया – उत्तर प्रदेश में भी डंका बजाने गई थी लेकिन बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा। यही हाल हिमाचल प्रदेश में भी होने वाला है। किशोर प्रजापति नाम के एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, ‘यूपी में ये डंका बहुत जोरों से बजा था, जो अभी तक सुनाई दे रहा है।’
रविंद्र नाम के एक यूजर ने कमेंट किया कि आप बिल्कुल सही कह रहे हैं। प्रियंका गांधी की रैली से हिमाचल प्रदेश में अवश्य ही बदलाव आएगा। बीपी सिंह नाम के एक यूजर ने लिखा – यूपी की तरह हिमाचल प्रदेश में भी लगा दी जाएगी लंका। अमृतलाल नाम के एक ट्विटर यूजर सवाल करते हैं कि रिजल्ट पंजाब और उत्तर प्रदेश की तरह ही रहने वाला है ना? बलराम नाम के टि्वटर हैंडल से चुटकी लेते हुए लिखा गया कि यूपी में भी परिवर्तन का डंका बज चुका है और यहां भी बजने वाला है।