राष्ट्रपति चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद ने अपनी ही पार्टी पर कटाक्ष करते नजर आए हैं। उन्होंने राष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष की तरफ से उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के बजाय एनडीए की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने की सलाह दी है। उनके द्वारा किए गए पोस्ट पर लोग कई तरह के लिए रिएक्शन दे रहे हैं।

आचार्य प्रमोद ने किया यह ट्वीट : आचार्य प्रमोद ने अपनी सोशल मीडिया हैंडल के जरिए लिखा, ‘प. मोतीलाल नेहरु से लेकर आज तक कांग्रेस हमेशा शोषित वंचित और आदिवासियों” के साथ खड़ी रही है। राष्ट्रपति चुनाव में एक आदिवासी महिला उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का विरोध करना ठीक नहीं है।’ बता दें कि वह यशवंत सिन्हा पर लगातार कटाक्ष करते हुए पोस्ट कर रहे हैं। उन्होंने हाल में ही कहा था कि न नौ मन तेल होगा ना राधा नाचेगी।

यूजर ने किए ऐसे कमेंट्स : विजेंद्र नाम के ट्विटर यूजर कमेंट करते हैं कि आपकी हिम्मत और निष्पक्षता को मेरा सलाम, जो पार्टी में रहकर पार्टी को खुलकर आइना दिखा पाए और सही सुझाव दे पाए। कांग्रेस में ऐसे लोग उंगलियों पर भी गिरने लगे तो उंगलियां खाली रह जाएंगी। प्रभुत्व सिंह नाम के एक यूजर द्वारा लिखा गया – आप ऐसी ही बयानबाजी करते रहे तो कांग्रेस जल्द ही आपको बाहर कर देगी।’

चंद्र मोहन नाम के एक टि्वटर हैंडल से सवाल किया गया – आप भारतीय जनता पार्टी कब ज्वाइन कर रहे हैं? रवि नाम की एक यूजर लिखती हैं, ‘ ऐसी बातें सुनकर कांग्रेस आपको बाहर क्यों नहीं कर रही है, थोड़ा और इंतजार करिए।’ भास्कर नाम के एक यूजर ने लिखा कि कांग्रेस को आपको पार्टी में रखने पर पुनर्विचार करना चाहिए। वैसे पार्टी ही क्यों आपको निकालने का फैसला नहीं ले रही है?

18 जुलाई को होगा राष्ट्रपति चुनाव : राष्ट्रपति चुनाव 18 जुलाई को होगा। इस चुनाव में लोकसभा, राज्यसभा और राज्यों की विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्य सुबह 10 बजे से 5 बजे तक वोट डाल सकेंगे। वोटों की गिनती की जुलाई को होगी। गौरतलब है कि विपक्ष की ओर से यशवंत सिन्हा राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार है तो वहीं एनडीए ने आदिवासी महिला नेता द्रौपदी मुर्मू को अपना प्रत्याशी बनाया है।