Snake Viral Video: कोई भी आम इंसान शायद ही चाहता होगा कि उसका कभी जहरीले सांपों से पाला पड़े। कोबरा का नाम सुनकर तो ऐसे ही लोगों को डर का एहसास होने लगता है। यह इतना जहरीला होता है कि जिसे काट ले उसकी कुछ ही मिनटों में मौत हो सकती है। हालांकि बारिश के मौसम सांपों के निकलने की घटना आम हो जाती है। आबादी इलाकों में जहरीले सांप देखें जाते हैं। सांपों से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल होते हैं, इनमें से कुछ वीडियो काफी डरावने होते हैं तो कुछ को देखकर लोगों का हैरानी होती है। ऐसा ही एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक सांप को एक शख्स के बगल में सोए हुए देखा जा सकता है।
रात के समय जहरीला कोबरा शख्स की मच्छरदानी में घुस आया औऱ चुपचाप बगल में मानो सो गया। इस तरह वह रात भर शख्स के बगल में चुपचाप लेटा रहा। उसने शख्स को कोई हानि नहीं पहुंचाई मगर जैसे ही सुबह हुए शख्स की नींद खुली तो अपनी आंखों से सामने कोबरा को देखकर उसकी सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई। चलिए बताते हैं कि इसके बाद फिर क्या हुआ?
यह घटना ओडिशा के मयूरभंज जिले के सिमिलिपाल टाइगर रिजर्व के दुखरा फॉरेस्ट डिवीजन के दहीसाही गांव की है। बारिश के कारण सांप घर में घुस आया और शख्स की मच्छरदानी में घुस गया। शख्स रात भर उसके साथ सोता रहा मगर उसे सांप ने उसे कुछ नहीं किया, उसका शख्स को डसने का कोई इरादा नहीं था। हालांकि रात भर सोने के बाद जब शख्स की नींद खुली तो बगल में सांप को देखकर उसके चेहरे का रंग उड़ गया, सांप काफी बड़ा औऱ जहरीला था। शख्स के सामने मानो मंजर ही बदल गया। हालांकि शख्स ने शांति से काम लिया औऱ परिवार के लोगों को आवाज देकर वन विभाग के लोगों पर सूचना देने का कहा।
वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और शख्स के बगल में लेटे कोबरा को देखकर हैरान रह गई। इसके बाद सर्पमित्र ने काफी मशक्कत के बाद सांप को मच्छरदानी से बाहर निकाला। टीम से घर के मालिक को बचाया औऱ फिर सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, लोग इस वीडियो को देखकर चौंक जा रहे हैं।