कहा जाता है कि हमें विश्वास करना चाहिए लेकिन अंधविश्वास नहीं। अंधविश्वास करने से नुकसान ही होता है। एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां एक शख्स ने ईसा मसीह बनकर एक महिला से करोड़ो रूपये ठग लिए। महिला को जब इसका एहसास हुआ तो उसने इसकी शिकायत की।
यीशु मशीह बन शख्स ने ठगे पैसे
स्पेन के लियोन में रहने वाली एक महिला के पास एक कॉल आई, सामने से कहा गया कि ईसा मसीह बोल रहे हैं। महिला ने इस पर विश्वास भी कर लिया। फोन पर महिला से कहा गया कि उसके पास जो भी कमाई और बचत है, वह उन्हें दे दे। इससे उन्हें अधिक रिटर्न, ब्याज और स्वर्ग के चर्च में जगह भी मिल जाएगी। महिला ने इस पर विश्वास कर लिया और अपनी कमाई धीरे-धीरे देती गई। महिला पास के ही एक दुकान की दराज में पैसे जमा करती गई।
महिला से ठगे करीब 2 करोड़ रुपए
अब महिला ने आरोप लगाया है कि पास के ही एक किराना स्टोर के मालिक ने उसके धोखाधड़ी की है। करीब दो करोड़ रुपए ठगे जाने का आरोप महिला ने लगाया है। अब शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, उस पर मुकदमा चल रहा है और कम से कम आठ साल सजा दिए जाने की मांग हो रही है।
महिला को पास के किराना संचालक पर हुआ शक
बता दें कि महिला को भगवान के ऊपर खूब विश्वास था। 2013 में ही वह खुद को एक दूत मानने लगी थी। कुछ लोगों को इस बात की जानकारी की थी कि यह महिला भगवान, ईसा मसीह पर अंधविश्वास करती है। महिला ने बताया कि पास के किराना स्टोर संचालक को मेरे बारे में जानकारी थी। मेरे साथ ऐसी कई घटनाएं हुई, जिससे मुझे लगा कि इस घटना में किराना स्टोर संचालक का ही हाथ है।
किराना संचालक को थी सारी जानकारी
महिला के अनुसार, किराना संचालक को मेरे बारे में सारी जानकारी थी, उसने खुद को ईसा मसीह बताकर फोन किया और पैसे की मांग की। मुझे ईसा मसीह पर भरोसा था तो मैंने अपनी कमाई का हिस्सा उसके कहे अनुसार जमा करती गई। हालांकि अब ठग की पोल खुल गई और अब वह पुलिस की गिरफ्त में है।
