China Woman Viral Story: कई बार अनजाने में कुछ ऐसी बातें हो जाती हैं, जिसकी हमें भनक तक नहीं होती। अनजाने में हम मौत से खले रहे होते हैं। हमें पता भी नहीं होता कि गलती से क्या कर दिया। चीन की इस महिला की किस्मत अच्छी थी जो वह 20 सालों तक जिंदा बची रही वरना कुछ भी हो सकता था।

असल में 90 साल की इस महिला का नाम Qin है। एक दिन वे खते में घूम रही थीं। अचानक उन्हें एक पड़ी हुई चीज मिली। उन्हें लगा लगा कोई मजबूत लकड़ी है। जिसका इस्तेमाल वे घर के छोटे-मोटे कामों के लिए कर सकती हैं। उन्हें वह चीज हथौड़ा जैसी दिखने में थी। महिला उसे खेत ले घर ले आई। उसने 20 सालों तक उसका इस्तेमाल मिर्च कूटने, कील ठोकने और अखरोट तोड़ने के लिए लिया। घर के जो भी छोटे-मोटे काम होता था, जिसके लिए हथौड़े या कूटनी की जरूरत पड़ती वह हैंडल जैसी दिखने वाली चीज का इस्तेमाल उसके लिए करती। देखते ही देखते इस बात को 20 साल बीत गए। वह चीज उसके साथ घर में रही। महिला के इस्तेमाल करने से वह चिकनी भी हो गई।

एक दिन महिला के घर पुराने घर को गिराने के काम किया जा रहा था। उसके घर कुछ लोग आए। उनकी नजर उस हथौड़े जैसी दिखनी वाली चीज पर पड़ी। जब उन्होंने महिला को उस चीज का डरावना सच बताया तो उसके होश उड़ गए। इसके बाद लोगों ने पुलिस को बुलाया। महिला को यह जानकर झटका लगा कि वह 20 सालों तक मौत को दावत दे रही थी। वह मौत के सामान से खेलती रही।

पुलिस ने बताया कि वह हथौड़े जैसी दिखने वाली चीज कुछ और नहीं बल्कि मौत का सामान हैंडग्रेनेड यानी हथगोला बम है। महिला इसका इस्तेमाल कील ठोकने से लेकर अखरोट तोड़ने के लिए करती रही। सच में उस महिला की किस्मत है जो वह बम फटा नहीं वरना ब्लास्ट में कुछ भी हो सकता था। पुलिस ने बताया कि महिला ने इसका इतना अधिक इस्तेमाल किया था कि ग्रेनेड के लकड़ी का हैंडल चिकना हो गया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महिला वीडियो में कह रही है कि ‘मैं इसे घर पर लाल मिर्च कूटने, मेवे तोड़ने और कील ठोंकने के लिए यूज करती हूं।’

महिला के पुराने घर को तोड़ने वाले मजदूरों ने इस बारे में अधिकारियों को जानकारी दी। इसके बाद महिला के घर हुआंगबाओ पुलिस स्टेशन से स्पेशल यूनिट को भेजा गया। टीम ने इस बात की जानकारी दी कि ये सच में एक हैंड ग्रेनेड था जिसका इस्तेमाल महिला घरेलू कामों के लिए सालों से कर रही थी। पुलिस ने बताया कि यह एक असली ग्रेनेड था जिसे अब नष्ट कर दिया गया है। इसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। लोग यह जानकर हैरान हैं कि महिला इतने सालों तक खतरे से खेलती रही और जिंदा बची रही।