Viral Video: हाथी और हाथी के बच्चे के क्यूट वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। हाथी ताकतवर जानवर होता है, मगर यह जानवर दयालु प्रकृति का माना जाता है। फिलहाल सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल जिसे देखने के बाद लोगों चौंक जा रहे हैं। हाथी के मन में ममता होता है और यह वीडियो इसका उदाहरण माना जा रहा है। चलिए बताते हैं कि पूरा माजरा क्या है? साथी की हो चुकी थी मौत, चोंच से उसे जगाने की लगातार कोशिश करता रहा हंस, विरह की तड़प देख हो जाएंगे इमोशनल, Viral Video

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक हाथी ने अपनी ममता औऱ समझदारी से एक बच्चे की जान बचा दी है। असल में चिड़ियाघर के अंदर हाथी के बाड़े में एक छोटा बच्चा गलती से गिर गया। इसी बीच गजराज अपनी सूझबूझ और बुद्धिमानी से बच्चे को अपने सूंड से उठाया और उसकी मां को सौंप दिया। हाथी का यह वीडियो देखकर लोग दंग रह गए। कई लोगों का कहना है कि जानवरों में भी भावनाएं होती हैं। कई जानवरों को उनके बच्च्चों के लिए तड़पते और जंग लड़ते हुए देखा जा चुका है। इस वीडियो को देखकर लोग भावुक हो रहे हैं, इस वीडियो ने लोगों के दिल को छू लिया है।

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चा बाड़े में गिरने के बाद डर जाता है। ऊपर खडे़ लोग भी परेशान हो जाते हैं कि कहीं बच्चे हाथी चोट न पहुंचा दे, हालांकि एक मां की तरह हाथी धीरे-धीरे डरे हुए बच्चे के पास जाता है। और फिर अपनी सूड औऱ पैऱों से संभाले हुए सावधानी से बच्चे को उठाकर धीरे से उसकी मां को सौंप देता है। इस तरह हाथी ने एक मां की तरह सुरक्षित बच्चे को सही सलामत बचा लिया। यह वीडियो को देखने के बाद लोग दंग रह गए, उन्हें अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा था। इस वीडियो को इंस्टा अकाउंट @jain29859 पर शेयर किया गया है। कई लोगों ने इस वीडियो पर जमकर कमेंट किया है। लोगों को यह वीडियो काफी पंसद आ रहा है। शिकार खा रहे शेर का वीडियो बनाते हुए करीब जा पहुंचा लड़का, जंगल के राजा ने मारा ऐसा झपट्टा, Video Viral देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

आप भी देखिए ये वायरल वीडियो-