लेखक चेतन भगत ने अयोध्या जमीन विवाद के मामले पर अपनी राय रखते हुए वहां मंदिर बनाने का समर्थन किया। चेतन भगत ने 22 मार्च को ट्वीट किया था, ‘मैं शांतिपूर्वक ढंग से पूर्ण रूप से अयोध्या में राम मंदिर बनने का सपोर्ट करता हूं, यह बड़ा ही बेहूदा है कि हिंदुओं की जानी-मानी जगह पर एक मंदिर बनाने के लिए भीख मांगनी पड़ रही है।’ चेतन के इस ट्वीट पर मिले-जुले रिएक्शन आए। हालांकि, चेतन का समर्थन करने वाले काफी कम लोग थे जबकि उनके कथन का विरोध करने वालों की संख्या ज्यादा थी। ट्विटर पर चेतन भगत को लोग तरह-तरह की सलाह भी दे रहे थे। किसी ने कहा कि वहां पर मंदिर-मस्जिद की जगह एक स्कूल बनाना चाहिए। वहीं दूसरे ने लिखा कि अयोध्या की विवादित जगह पर हॉस्पिटल बना देना चाहिए।

इसके अलावा कुछ लोगों ने तो चेतन भगत को ‘भक्त’ की कैटगरी में भी रख दिया। एक ने यह भी लिखा कि चेतन भगत ऐसा राज्य सभा में सीट पाने के लिए कर रहे हैं ताकि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की नजरों में आ जाएं। कुछ ने यह भी कहा कि वहां मंदिर और मस्जिद दोनों का ही शांति से निर्माण करवा देना चाहिए।

चेतन भगत पहले भी अपने ट्वीट्स को लेकर चर्चा में रहते हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 के नतीजे आने के बाद भी चेतन भगत ने ट्वीट किया था। तब चेतन ने कई सारे ट्वीट किए थे। एक ट्वीट में चेतन ने लिखा था, ‘योगी आदित्यनाथ यूपी के सीएम होंगे, क्योंकि जब आप क्लास के सबसे शरारती शख्स को मॉनीटर बना देते हो तो वह सबसे अच्छा बर्ताव करता है।’

चेतन भगत ने यह ट्वीट किया था

चेतन भगत के विरोध में ऐसे ट्वीट आए

https://twitter.com/ashikalim2/status/844739767434723328

चेतन के सपोर्ट में ऐसे ट्वीट आए

https://twitter.com/natureinfinite/status/844429172718157825