मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने नाबाद अर्धशतकीय (56) पारी की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर ना सिर्फ क्वालिफायर के लिए टीम की उम्मीदों को जिंदा रखा है बल्कि नेट रन रेट औसत बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस जीत के बाद मुंबई की सात मैचों में यह दूसरी जीत है जबकि चेन्नई की इतने ही मैचों में यह दूसरी हार है। हालांकि नेट रन औसत की बदौलत चेन्नई अभी भी अंक तालिका में चोटी की टीम बनी हुई जबकि मुंबई छठे पायदान पर काबिज है। इससे पहले मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर चेन्नई की लक्ष्य का पीछा करने की काबिलियत को देखते हुए पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। रोहित की यह रणनीति कामयाब हुई और टीम 20 ओवर में 169 रन बना सकी। इसमें सुरेश रैना ने सबसे अधिक नाबाद 75 रन बनाए। कप्तान धोनी ने भी 21 गेंदों में 26 रन बनाए। हालांकि सीएसके पहले ही महसूस कर चुका था कि उन्होंने 15-20 रन कम बनाए हैं।

बाद में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों ने आठ विकेट शेष रहते लक्ष्य को हासिल कर लिया। हालांकि मुंबई के लिए यह जीत इतनी आसान नहीं थी। 17-18 ओवर तक दोनों टीमों के बीच मुकाबला बराबरी का था लेकिन 19वें ओवर में स्थितियां बदल गईं। एक वक्त में मुंबई को 12 गेंदों में 22 गेंदों की जरुरत थी। तब शार्दुल ठाकुर ने 19वें ओवर में 17 लुटा दिए। मैच पूरे तरह से मुंबई इंडियंस के पाले में आ गया। क्रीज पर मौजूद रोहित शर्मा ने ठाकुर के गेंदों को धोने का कोई मौका नहीं छोड़ा।

मुंबई की इस जीत के बाद ट्विटर यूजर्स जमकर कप्तान रोहित शर्मा की तारीफ कर रहे हैं जबकि शार्दुल ठाकुर को यूजर्स की आलोचनाओं का सामना करना पड़ा रहे हैं।

देखें यूजर्स ने कैसे रोहित शर्मा के प्रदर्शन तारीफ की है-

शार्दुल पर भड़े यूजर्स-