Funny Viral Video: इंटरनेट पर इनदिनों एक बिल्ली का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बिल्ली महादेव की तस्वीर के आगे खड़ी नजर आ रही है। उसने अपने अलगे पंजे उठाए हुए हैं, जिसे देखकर ऐसा लग रहा है कि मानों वो सृष्टि के रचयिता से प्रार्थना कर रही हो। वीडियो जिसे किसी ने बैकसाइड से रिकॉर्ड किया है, में बिल्ली के शरीर का केवल पिछला हिस्सा दिख रहा है और सामने भोलेनाथ की तस्वीर, जो एक पेड़ पर टंगी हुई है।

वीडियो ने यूजर्स को हैरान कर दिया

इस वीडियो ने यूजर्स को हैरान कर दिया। वे वीडियो पर प्रतिक्रिया देने से खुद को रोक नहीं पाए। कुछ ने आस्था से जोड़कर टिप्पणी की, जबकि कुछ यूजर्स ने पूरे वीडियो में फन एंगल निकालते हुए फनी कमेंट किए। एक्स पर पोस्ट किए गया वीडियो अब तक हजारों यूजर्स तक पहुंच चुका है। कई लाइक्स और कमेंट के साथ वीडियो लोकप्रिय हो रहा है।

यह कैसा चमत्कार… भोलेनाथ की मूर्ति से जा लिपटा नाग, दुर्लभ दृष्य का Video Viral, यूजर्स बोले – खड़े हो गए रोंगटे

वीडियो पर टिप्पणी करते हुए एक यूजर ने कहा, “बिल्ली पक्का सावन में चूहे मारने की माफी मांग रही है।” दूसरे यूजर ने कहा, “शिवजी के सामने पश्चाताप करते हुए चूहे मारने का।” तीसरे यूजर ने लिखा, “अरे भाई…. ये सही में बहुत ज्यादा फनी है।” जबकि, एक अन्य यूजर ने इसे आस्था से जोड़ते हुए टिप्पणी की, “ॐ नमः शिवाय, हर हर महादेव।”

यहां देखें वायरल वीडियो –

दरअसल, सवान का महीना भोलेनाथ की भक्ति को समर्पित है। इस महीने में लोग श्रद्धाभाव से महादेव की पूजा-अर्चना करते हैं। साथ ही पूरे महीने कुछ धार्मिक निषेध का भी पालन करते हैं – जैसे मांस-मछली, मदिरा का सेवन न करना, लहसुन-प्याज खान ना खाना, घर में लगे जाले साफ ना करना, हजाम न बनवाना इत्यादी। कई लोग इन निषेधों का पालन करते हैं। यही वजह है कि यूजर्स ने बिल्ली को लेकर भी ऐसे बात कही कि वो शायद सावन में चूहे मारने को लेकर माफी मांग रही है।

शकीरा के अंग्रेजी गाने पर गांव की महिला ने पल्लू में किया जबरदस्त डांस, बार-बार देख रहे लोग, Video Viral में जमकर हो रही तारीफ

बीते दिनों भी एक ऐसा ही वीडियो खूब वायरल हुआ था। वीडियो में दिखाया गया था कि एक नाग रेंगते-रेंगते भोलेनाथ की बड़ी सी मूर्ति पर चढ़ता है और ठीक उनके गले पर जा लिपटता है। एक दम वैसे ही जैसे भोलेनाथ नाग को धारण करते हैं। इस पूरी घटना ने यूजर्स को विश्मय में डाल दिया था। कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने भोलेनाथ और उनकी लीला की जय-जयकार की थी। जबकि कुछ ने इसे कभी ना भूलने वाला दृष्य बताया था।