एक सामान्य भैंस की कीमत 50 हजार के आस-पास होती है। हो सकता है कि यह कीमत बढ़कर एक या डेढ़ लाख तक चली जाए मगर जिस भैंसे के बारे में हम बता रहे हैं उतने में 4 फरारी कार आ जाएगी। जानकर हैरानी हो सकती है हालांकि मेरठ के सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय में चल रहे तीन दिवसीय अखिल भारतीय किसान मेले में इस भैंसा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस भैंसे को देखने के लिए भीड़ जुट रही है। मालिक ही तो मानो लॉटरी लग गई है, क्योंकि लोग करोड़ों देकर इसे खरीजदना चाहते हैं।
करोड़ों की कीमत के इस भैंसे को देखने लोग मेले में आ रहे हैं। इस भैंस की कीमत इतनी है कि कई लग्जरी कार और घर खरीदे जा सकते हैं। यह भैंसा सिरसा के पलविंदर सिंह का है। प्यार से सिंह ने इसका नाम ‘अनमोल’ रखा है, इसकी कीमत लगभग 23 करोड़ है। कई लोग इसे खरीदना चाहते हैं मगर मालिक सिंह अभी तक इसे बेचने से इनकार कर रहे हैं। मेले में फिलहाल हर तरफ इसकी चर्चा हो रही है। लोग इसे देखने दूर-दूर से आ रहे हैं। अनमोल को देखने के बाद लोग इसके कायल हो गए हैं।
इस मेले में तरह-तरह की भैंसे आई हुई हैं। जिनकी कीमत लाखो से लेकर करोड़ों में है। हालांकि अनमोल इस मेले का सबसे महंगा भैंसा है। अनमोल अभी 8 साल है। आपको हैरानी हो सकती है कि यह सामान्य खाना भी नहीं खाता है। मौसम के हिसाब से इसकी डाइट बदल जाती है। यह आमतौर पर मौसम के अनुसार काजू, बादाम और छोले खाता है। हर दिन लगभग 15 सौ इसके भोजन पर खर्च होते हैं। यह भैंस हरियाणा के पानीपत से आए पद्मश्री सम्मानित किसान नरेंद्र सिंह का है। मालिक इसे बहुत स्नेह करते हैं और इसका बेहद ख्याल रखते हैं।
नरेंद्र सिंह के पास दो भैसें हैं। एक ‘विधायक’ और दूसरा ‘गोलू टू’। बता दें कि ‘विधायक’ की कीमत 20 करोड़ और ‘गोलू टू’ की कीमत 10 करोड़ के आस-पास आंकी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गोलू टू रिटायर हो गया है। इसकी जगह पर ‘विधायक’ने ली है। सिंह का कहना है कि उनकी भैंसे शुद्ध मुर्रा नस्ल के हैं और इनके सीमन से उन्हें अच्छी खासी आमदनी हो जाती है। लोग इन भैसें की कद-काठी और शान देखकर हैरान हैं। लोग इन्हें देखने के लिए लाइन लगा रहे हैं। इतनी ही नहीं इनके के लिए बकायदा एसी वैन तैनात किया गया है। जहां वे आराम फरमाते हैं। सिंह का प्लान है कि अच्छे सीमन से बेहतरीन भैंसे तैयार की जाएं। इन भैसें की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं, जहां लोग इनके बारे में चर्चा कर रहे हैं।