झारखंड से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है, यहां कोडरमा में एक ममेरे और फुफेरे भाई-बहन शादी करने जा रहे थे, इसी बीच मां ने बड़ा फैसला ले लिया। रिश्ते को तार पर रखकर ध्वजाधारी धाम में इस शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थी। इसी वहां पुलिस पहुंच गई और फिर दोनों को हिरासत में ले लिया। लड़के की मां ने पुलिस को इस शादी के बारे में सूचना दे दी थी। लड़के की मां ने लड़की की मां पर साजिश के तहत यह शादी कराने का आरोप लगाया।
क्या है पूरा कहानी-
एनबीटी की रिपोर्ट के अनुसार, कोडरमा में इस शादी के बारे में हर तरफ चर्चा है, हालांकि शादी होने से पहले ही पुलिस पहुंच गई। यहां ममेरे-फुफेरे भाई-बहन को एक-दूसरे से प्यार हो गया। उन्होंने भागकर शादी करने का फैसला कर लिया। ध्वजाधारी धाम में शादी की तैयारियां भी होने लगीं, इसी बीच लड़के की मां को इसकी भनक लग गई। उन्होंने बड़ा फैसला लेते हुए पुलिस को तुरंत खबर दी, इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया।
लड़की की मां यानी भाभी पर साजिश का आरोप
लड़के की मां ने लड़की की मां अपनी भाभी पर साजिश रचने और शादी कराने का आरोप लगाया है। लड़के की मां का कहना है कि उन्होंने मेरे बेटे को बहला-फुसला कर अपनी बहन से शादी करने के लिए मजबूर किया है। उनका कहना है कि वे इस शादी की अपना नहीं सकती हैं, वे भाई-बहन की शादी के खिलाफ हैं।
पुलिस समाधान खोज रही
फिलहाल पुलिस इस समस्या का समाधान खोज रही है और मामले की पूरी जानकारी जुटा रही है। अभी किसी पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है, पुलिस दोनों परिवारों को समझाने में लगी है ताकि मामले को सुलझाया जा सके। खैर, इस मामले पर आपकी क्या राय है?