Shocking Viral Video: महिलाओं को मेहंदी लगवाने का काफी शौक होता है, कुछ को तो बस मौका चाहिए होता है। असल में मेहंदी लगाना शुभ माना जाता है। भारतीय परंपरा में विवाह से पहले नवविवाहित दुल्हन को मेहंदी लगाने की रस्म है। शादी से पहले दुल्हन के हाथ में मेहंदी लगाई जाती है, इस समय महिलाएं नाच-गाना करती हैं, हंसी-मजाक करती है।

‘वह तुम्हारी मां की उम्र की है…’ 40 साल के शख्स को हुआ 60 साल की महिला से प्यार, परिवार के मना करने पर भी कर ली शादी

हर दुल्हन इस मेहंदी रस्म का बेसब्री से इंतजार करती है लेकिन फिलहाल दुल्हन की मेहंदी का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग डर गए हैं। इस मेहंदी का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। असल में मेहंदी डिजाइन वीडियो देखने के बाद आमतौर पर मुंह से वाह ब्यूटीफुल जैसी रिएक्शन आने चाहिए। हालांकि इस दुल्हन की मेहंदी देखकर महिलाएं डर गईं। अगर आप ये कहें कि मेहंदी का वीडियो देखकर कोई डर गया तो जाहिर तौर पर ये हैरानी वाली बात होगी। आप सोच में पड़ गए होंगे कि आखिर इस मेहंदी में ऐसा क्या है।

ऐसा क्या दिखा दुल्हन की मेहंदी में?

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक दुल्हन अपनी मेहंदी का पूरा वीडियो दिखा रही है। शुरुआत में वह फ्री हैंड नजर आती हैं, आर्टिस्ट धीरे-धीरे उसके हाथ पर मेहंदी से डिजाइन बनाती है। दुल्हन अपने हाथ पर लगी खूबसूरत मेहंदी डिजाइन दिखाना चाहती थी लेकिन वीडियो में लोगों का ध्यान बंट गया।

दरअसल, दुल्हन की हाथ की नस पर कटे का निशान था। लोगों का ध्यान मेहंदी की बजाय इस पर गया और उन्होंने कमेंट करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने कहा कि इस शादी के लिए दुल्हन को काफी मेहनत करनी पड़ी, दूसरे यूजर ने कहा कि इसे लव मैरिज मेहंदी कहते हैं। एक ने तो इसे परिवार को समझाने की निंजा तकनीक तक कह दिया। वायरल वीडियो देखकर समझ आ जाता है कि दुल्हन के हाथ की नस कटी हुई था। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर mu_s_kan70 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

अब इस पर नेटीजन बंट गए हैं और वीडियो पर अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। एक कहता है, जबरदस्ती शादी की है तो दूसरा कहता है, डरा-धमका कर शादी की है। दुल्हन ने हाथ की नस काटने की कोशिश कर रहा है क्योंकि परिवार शादी के लिए तैयार नहीं है, खैर इस खबर पर आपकी क्या राय है?

अलविदा! पत्नी ने जमीन पर पटक कर तोड़ दीं पति की सारी ब्रांडेड शराब की बोतलें और फिर… Viral Video देख हिल जाएगा दिमाग