Bride Dance Video: आजकल शादी में दुल्हन के डांस करने का ट्रेंड शुरू हो गया है। लड़कियों के शादी के लहंगे और फुल मेकअप में ठुमके लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होता रहता है। दुल्हनियां का डांस का वीडियो लोग खूब पसंद भी करते हैं। इसी क्रम में इनदिनों एक दुल्हियां के नागिन डांस का वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसे देख लोग जमकर मौज ले रहे हैं।

वीडियो को विशाखा चौधरी नाम के इंस्टा हैडल से शेयर किया गया है। वीडियो में सुर्ख लाल लहंगे में दुल्हन नागिन डांस करते दिख रही है। शादी की स्टेज पर ढोल वाला ताबड़तोड़ ढोल बजा रहा है, वहीं दुल्हन जमकर नाचते दिख रही है।

इधर, स्टेज पर सोफे पर बैठा दुल्हा और अन्य लोग बड़ी हैरानी से दुल्हन का डांस देख रहे हैं। दुल्हन कभी जीभ निकालती है तो कभी नागिन की तरह हाथों को लहराकर ठुमके लगाती है। हालांकि, डांस शुरु होने के कुछ ही देर बाद दौड़कर दुल्हा आता है और अपनी दुल्हनिया को रुकने को कहता है। यहीं पर वीडियो खत्म हो जाता है। वीडियो को अब तक ढाई लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। वहीं, लगभग आठ लाख लोग शेयर कर चुके हैं।

अब वीडियो पर कमेंट की बाढ़ आ गई है। इंस्टा यूजर्स वीडियो पर जमकर मौज ले रहे हैं। एक यूजर्स ने लिखा, “ये करने से शादी रुक जाएगी क्या?”, दूसरे ने लिखा, “लड़के के पैरो तले जमीन खिसकते देखा मैंने आज”। तीसरे ने लिखा, “सस्पेंस क्यूं छोड़ दिया भाई, थोड़ी देर और शूट कर लेता।”

वहीं, एक अन्य यूजर्स ने लिखा, “ए छोरी बस कर, अब क्या नागमणी लेकर ही मानेगी क्या।”