यूपी के बाराबंकी से हैरान करने वाली खबर सामने आई है, यहां एक दुल्हन ने ऐसा कांड कर दिया कि दूल्हे का चेहरा उतर गया। दूल्हे पक्ष के लोग बारात लेकर पहुंचे, लड़की वालों ने उनका स्वागत किया। डीजे की धुन पर नाच गाना हुआ, माहौल काफी अच्छी था। सभी लोग हंसी-मजाक के मूड में थे। एंजॉय कर रहे थे, वरमाला के समय दुल्हन ने भी दूल्हे के साथ जमकर डांस किया। इसके बाद शादी की रस्में शुरु हुईं, दुल्हन ने खुशी से सात फेरे भी लिए हालांकि इसके बाद विदाई के समय जो हुआ वह सभी को हैरान करने वाला था। मामला नगर कोतवाली के बंकी कस्बा का है।

पिता की गोद में न्यू बॉर्न बेबी का कन्फ्यूज रिएक्शन वायरल, पहली बार देख हुआ हैरान, बना लिया मुंह; Viral Video पर फिदा हुए लोग

दरअसल, दुल्हन पर आरोप है कि उसने दूल्हे को झटका देते हुए विदाई के समय किसी औऱ के साथ भाग गई। खबर का पता चलते ही दोनों पक्ष के लोग दंग रह गए। दिन भर पंचायत हुई तो लड़के वाले शादी में हुआ खर्च लेने के लिए अड़ गए। इसके बाद दुल्हे पक्ष के लोग बिना दुल्हन लिए लौट गए। अब दुल्हन का नाचते-गाते हुए वीडियो वायरल हो रहा है, लोग हैरानी जता रहे हैं कि अगर दुल्हन को ऐसा ही करना था तो फिर नाचना-गाना क्यों था? लोग इस बात से ही परेशान है कि दुल्हन ने आखिर ऐसा क्यों किया?

अंधेरी रेलवे स्टेशन का चौंकाने वाला VIDEO वायरल, प्रार्थना थी या कुछ और… हर तरफ हो रही चर्चा; आखिर हुआ क्या था?

रिपोर्ट के अनुसार, बंकी कस्बे के दक्षिण टोला के रहने वाले बंशीलाल गौतम की बेटी पल्लवी की शादी घुंघटेर थाना क्षेत्र के बाबागंज गांव के रहने वाले सुनील गौतम से होनी थी। तय तारीख पर बारात आई और फिर धूम-धाम से शादी की सारी रस्में हुईं। आखिर में जब विदाई का समय आया तो पता चला कि दुल्हन गायब हो चुकी है। दूल्हा अपनी दुल्हन को बुलाने और उसे घर ले जाने पर अड़ गया, इस पर लड़की वालों ने हाथ जोड़कर कहा कि उन्हें नहीं पता कि उनकी बेटी कहां गई है। सभी लोगों का मुंह लटक गया, आखिर में दूल्हा बिना दुल्हन लिए बारातियों के साथ घर लौट गया।