यूपी के गोरखपुर से हैरान करने वाली खबर सामने आई है, यहां धूमधाम बारात आई वरमाला के बाद खाना-पीना और फिर फेरे हुए। दुल्हन विदा होकर अपने ससुराल पहुंची उसका स्वागत हुआ। सब कुछ सही थी, लोग खुश थे मगर सुहागरात पर कुछ ऐसा हुआ कि दुल्हन के पैरों तले जमीन खिसक गई।
दरअसल, शादी की पहली रात दूल्हे ने उससे कहा कि वह कुछ कर नहीं सकता क्योंकि वह शादी के लिए शारीरिक रूप से अक्षम है। वह पिता नहीं बन सकता, इतना सुनकर नवेली पत्नी दंग रह गई। उसने अपने मायके वालों को बुलाया और फिर अपने घर लौट गई। इसके बाद उसने शादी के तीसरे दिन की तलाक की मांग कर ली।
दुल्हन के परिवार ने दावा किया कि दूल्हा शारीरिक रूप अनफिट है। इसके बाद में आई मेडिकल रिपोर्ट में यह साबित हो गया कि वह “पिता नहीं बन सकता”, जिसके बाद लड़की के घरवालों ने अपने दिए तोहफे और शादी का खर्च वापस मांग लिया।
महिला ने लीगल नोटिस में कहा है कि, “मैं ऐसे आदमी के साथ अपनी जिंदगी नहीं बिता सकती जो शारीरिक रूप से अक्षम है। मुझे यह बात शादी की रात पता चली जब उसने खुद मुझे बताया।” बता दें कि दूल्हा 25 साल का है, वह सहजनवा के एक अमीर किसान परिवार का इकलौता बेटा है, इतना ही नहीं वह गोरखपुर इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (GIDA) की एक इंडस्ट्रियल यूनिट में इंजीनियर है। दोनों की शादी 28 नवंबर को हुई थी। शादी बेलियापार में रिश्तेदारों ने ही कराई थी, दु्ल्हन के घरवाले यहीं रहते हैं।
दुल्हन ने कहा कि दूल्हे ने उसे अकेले में बताया कि वह दी के लिए मेडिकली अनफिट है, इसके बाद बिना किसी को बताए दुल्हन को मायके ले जाया गया। लड़की के घरवालों ने आरोप लगाया कि लड़के पक्ष ने उसके मेडिकली अनफिट होने की बात छिपाई।
लड़की पक्ष का दावा है कि यह लड़के की दूसरी शादी थी। पहली शादी में भी दुल्हन भी इसी कारण चली गई थी। पुलिस की मौजूदगी में समझौता हुआ और लड़के वाले शादी में खर्च हुए सात लाख रुपये औऱ सभी तोहफे लौटाने पर राजी हो गए। सहजनवा थाना प्रभारी ने कहा कि दोनों पक्षों के लोग संपर्क में हैं, और मामले को सुलझा लिया गया है।
