सोशल मीडिया के जमाने में कुछ ऐसे भी वीडियो सामने आते हैं जो हमें सोचने पर मजबूर कर देते हैं कि लोग प्रसिद्धि पाने के लिए किस हद तक जा सकते हैं। इन वीडियो को देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। इंस्टाग्राम पर तो आए दिन एक से एक अजीब वीडियो वायरल होते रहते हैं। लोगों को वायरल होने का ऐसा चस्का लगा है कि वे कई बार हदें पार कर जाते हैं। इस दूल्हा-दुल्हन ने भी ऐसी वीडियो डाली कि ये वायरल हो गए, हालांकि लोगों ने दोनों को खूब खरी-खरी सुनाई है।

वैसे तो दूल्हा-दुल्हन अक्सर वीडियो डालते हैं मगर इस जोड़े ने तो हद ही पार कर दी है। जनसत्ता इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर arushirahulofficial_ नामक यूजर ने शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है हमने अपनी शादी की रात कैसे बिताई? लोगों का कहना है कि वैसे तो दूल्हा-दुल्हन शादी के वीडियो डालते हैं मगर सुहागरात के वीडियो कोई नहीं डालता। इस कपल ने हदें पार करते हुए अपने बेडरूम का वीडियो शेयर कर दिया जिसपर लोगों ने आपत्ति जताई है।

लोगों ने जाहिर की नाराजगी

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कपल अपनी शादी के बाद बेडरूम में है। सुहागहात का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। कई लोगों ने इस वीडियो पर काफी नाराजगी दिखाई है। कई ने इस वीडियो को शेयर भी किया है। कई ने कपल का मजाक भी बनाया है। वीडियो में कपल रोमांटिक हैं। हालांकि उन्होंने कैप्शन में लिखा है, उम्मीद… और हकीकत।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा सुहागरात पर दुल्हन के पहने गहने खोलने में मदद कर रहा है। उसके बालों से हेयरपिन निकाल रहा है। दुल्हन अपने दूल्हे पर प्यार जता रही है। दोनों ने इस पल को कैमरे में कैद कर लिया है औऱ फिर बाद में इसे इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। असल में सोशल मीडिया पर सुहागरात के वीडियो शेयर करना एक ट्रेंड बन गया है। इस तरह के कई वीडियो सोशल मीडिया पर मिल जाएंगे। हालांकि कई लोग इस वीडियो को देखकर काफी भड़क गए हैं। लोगों का आऱोप है कि इस तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर अश्लीलता को बढ़ावा देते हैं।

नोट- इस वीडियो को हम यहां आपके साथ शेयर नहीं कर सकते हैं।