प्यार में सामने वाले की खुशी कितनी मायने रखती है, इस वीडियो इस बात का उदाहरण है। जो लोग शादीशुदा हैं या रिलेशनशिप में हैं वे समझ सकते हैं कि पार्टनर का बर्थडे कितना मायने रखता है। वे उसके बर्थ डे को यादगार बनाना चाहते हैं। ऐसा ही कुछ इस लड़के ने किया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में देख सकते हैं कि बॉयफ्रेंड किस तरह से अपनी गर्लफ्रेंड को प्यारा सरप्राइज देता है। वीडियो में देख सकते हैं कि लड़की अपना बर्थडे सरप्राइज देखकर खुशी से उछलने लगती है। वीडियो को देखने वाले लोग भी खुश हो जा रहे हैं।

पापा मेरा इंटरकास्ट बॉयफ्रेंड है… रिलेशनशिप के बारे में हिम्मत जुटा कर बेटी ने कही दिल की बात, पिता के जवाब ने छू लिया दिल

दरअसल, लड़का अपनी पसंदीदा स्त्री के बर्थडे के लिए सरप्राइज प्लान करता है। वह उसे लेकर कार के पास जाता है, जहां प्यारा सा गिफ्ट लड़की का इंतजार कर रहा है। बॉयफ्रेंड लड़की को कार की डिग्गी के पास लेकर जाता है औऱ उसे खोलता है। जैसे ही लड़की डिग्गी खोलता है सामने एक प्यारा सा छोटा सा पपी बैठा होता है। लड़की यह देखकर खुशी से शोर मचाने लगती है वह फट से पपी को गोद में लेकर उसे गले लगा लेती है। वह उसे बार-बार पुचकारती है प्यार करती है औऱ खुशी से कूदने लगती है।

लोगों का यह वीडियो काफा पंसद आ रहा है, कई लोगों ने बॉयफ्रेंड की तारीफ की है जो अपनी प्रेमिका की खुशी का इतना ख्याल रख रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की के चेहरे पर एक संतोष का भाव है, वह लड़के की तरफ प्यार से देख रही है दोनों एक-दूसरे को हग कर लेते हैं।

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर कई लोगों ने शेयर किया है। इस पर एक ने कमेंट किया है कि जन्मदिन का ऐसा सरप्राइज जिसे वह कभी नहीं भूलेगी। एक दूसरे यूजर ने लिखा है, ओह, उसकी प्रतिक्रिया कितनी अच्छी है… इसकी कीमत लाखों डॉलर है। एक अन्य ने लिखा है कि मैं चाहता हूं कि उनके रिश्ते में कुछ भी गलत न हो, अन्यथा पपी को बहुत कष्ट होगा। मैं बदसूरत हूं… स्कूल में सांवले रंग को लेकर क्लासमेंट्स ने दिखाया नीचा, घर आकर बच्ची ने रोते हुए किया ऐसा काम काम, घबरा गई मां