एक कपल के बीच झगड़े की वजह लड़की का एक बेस्ट फ्रेंड हमेशा होता है और वह हर किसी के बीच में होता है। अक्सर लड़की का बेस्ट फ्रेंड उस लड़के को पसंद नहीं होता जो लड़की के साथ रिलेशनशिप में होता है और अगर लड़की बॉय फ्रेंड के सामने अपने उस खास दोस्त को तवज्जो दे देती है तो यह हर किसी से बर्दाश्त भी नहीं होता। फिर ऐसी जगह क्या होता है ये आप इस वायरल वीडियो में देख सकते हैं, जहां एक लड़का और लड़की को लड़ते हुए देखा जा सकता है और इसकी वजह ये है कि बर्थडे पार्टी में लड़की ने अपने बेस्ट फ्रेंड को पहले केक खिला दिया। इस लड़ाई का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
पहले दोस्त को केक खिलाना बनी बवाल की वजह
वायरल वीडियो को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड के लिए एक बर्थडे पार्टी प्लान की थी और उसने इस पार्टी को गर्लफ्रेंड के लिए सरप्राइज रखा था। इस पार्टी में लड़की का बेस्ट फ्रेंड भी पहुंचा। यहां तक तो ठीक था, लेकिन जैसी ही लड़की ने केक काटने के बाद अपने दोस्त को पहले खिला दिया तो उसके बाद लड़की के बॉयफ्रेंड ने बवाल काट दिया। यही चीज प्रेमी से बर्दाश्त नहीं हुई है और उसने सारी सजावट को तहस-नहस कर दिया।
बॉयफ्रेंड ने अपने ही सरप्राइज को कर दिया बर्बाद
वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की का बॉयफ्रेंड तोड़-फोड़ करने में लगा है। उसने अपने प्रेमिका के लिए जो सरप्राइज रखा था उसी को उसने खराब कर दिया। वीडियो की शुरुआत में लड़का बलून से की गई सारी डेकोरेशन को तोड़ता दिख रहा है और उसकी गर्लफ्रेंड उसे ऐसा करने से रोक रही है। इस दौरान लड़का प्रेमिका के साथ धक्का-मुक्की भी कर देता है। लड़की का बेस्ट फ्रेंड ये सब होते हुए बड़े आराम से देख रहा है।
