भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को बाबर भक्त और खिलजी का रिश्तेदार बताया है। बीजेपी प्रवक्ता की इस बात के लिए सोशल मीडिया पर लोग उन्हें जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं। जीवीएल नरसिम्हा राव ने बाबरी मस्जिद विध्वंस के 25वें साल पर बुधवार को ट्वीट कर राहुल गांधी पर हमला बोला। सिर्फ राहुल गांधी ही नहीं उन्होंने पूरे नेहरू वंश पर ही इस्लामिक आक्रमणकारियों के पक्ष में होने के आरोप लगा दिये हैं। दरअसल हुआ ये कि मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या मामले पर सुनवाई हुई। सुनवाई में सुन्नी वक्फ बोर्ड की तरफ से वकील कपिल सिब्बल ने दलील दी कि सुनवाई जुलाई 2019 तक टाली जाए क्योंकि अगर ऐसा नहीं हुआ तो माहौल बिगड़ने की आशंका बनी रहेगी। कपिल सिब्बल जो पेशे से वकील लेकिन पुराने कांग्रेसी हैं का इस दलील के बाद से ही बीजेपी कांग्रेस पर आरोप लगा रही है कि ये लोग अयोध्या में राम मंदिर बनने ही नहीं देना चाहते।

[jwplayer nj3I7tis]

इसी मुद्दे पर राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए जीवीएल नरसिम्हा राव ने ट्वीट कर लिखा- अयोध्या में राम मंदिर का विरोध करने के लिए राहुल गांधी ने ओवैसिस, जिलानिस से हाथ मिला लिया है। राहुल गांधी निश्चित रूप से एक “बाबर भक्त” और “खिलजी के रिश्तेदार” हैं। बाबर ने राम मंदिर को नष्ट कर दिया और खिलजी ने सोमनाथ को लूट लिया। नेहरू वंश दोनों इस्लामी आक्रमणकारियों के पक्ष में।

बीजेपी प्रवक्ता का ये ट्वीट लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आया और उन लोगों ने उन्हें लताड़ लगाना शुरू कर दिया। लोग लिखने लगे कि आप लोग पूर्ण बहुमत के साथ तीन साल से सत्ता में हैं और सवाल राहुल गांधी से पूछ रहे हैं। वहीं बहुत से यूजर्स ने बीजेपी प्रवक्ता की भाषा शैली पर ही सवाल उठाते हुए लिखना शुरू कर दिया कि राहुल गांधी के लिए इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल बहुत गलत बात है।

https://twitter.com/KPadmaRani1/status/938273539123277824

https://twitter.com/ABHAYDADHICH/status/938247909631451136

https://www.jansatta.com/trending/