अक्सर लोग अपनी प्रेमिका के महंगे-महंगे शौक पूरे करने के लिए कुछ भी कर जाते हैं, लेकिन बिहार में एक लड़के ने ऐसा कांड कर दिया कि उसकी वजह से वह हवालात के पीछे पहुंच गया। दरअसल, मामला बिहार के मुजफ्फरपुर शहर का है जहां एक लड़का एक कपड़ा व्यापारी की दुकान पर काम करता था। कथित तौर पर उसने अपनी प्रेमिका की डिमांड को पूरा करने के लिए 1.50 लाख रुपए का कर्ज लिया और प्रेमिका के साथ भाग गया और फिर उससे शादी कर ली।
नाबालिग थी लड़की, हुआ केस दर्ज
रिपोर्ट्स के मुताबिक, लड़के की मुश्किलें उस वक्त बढ़ गई जब लड़के के परिवारवालों ने पुलिस में लड़के के खिलाफ केस दर्ज करा दिया। दरअसल, वो लड़का जिस लड़की को लेकर भागा था वह नाबालिग थी और परिजनों ने लड़के के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज करा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी के घर से लड़की को छुड़ाया और लड़के को गिरफ्तार कर लिया। फिर उसे जेल भेजा दिया। बाद में हालांकि उसे जमानत मिल गई।
मालिक ने कर्ज वापस करने का बनाया दबाव
जमानत मिलने के बाद उस लड़की की भी मुश्किलें कम नहीं हुई। जेल से बाहर आकर वह लड़का अपने मालिक का 1.5 लाख का कर्ज भी भूल गया। व्यापारी ने कर्ज चुकाने का दबाव बनाया तो दोनों के बीच विवाद हो गया। मामला फिर पुलिस तक पहुंचा। व्यापारी ने पुलिस को सूचना देने का फैसला किया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई। बताया जा रहा है कि पुलिस ने बातचीत के जरिए मामले को सुलझा लिया है।
पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि यह आपसी लेन-देन का मामला है। दोनों पक्षों ने अब आपसी सहमति बना ली है।