सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए लोग बीजेपी को ट्रोल कर रहे हैं। वायरल वीडियो बिहार के सीवान का बताया जा रहा है। वीडियो शेयर करते हुए लिखा जा रहा है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का जायजा लेने पहुंचे बीजेपी सांसद की लोगों ने पिटाई कर दी। वीडियो शेयर कर मजे लेते हुए लोग लिख रहे हैं कि अब पता चला है कि बिहार में बहार है। वहीं कुछ यूजर्स ने वीडियो पोस्ट कर लिखा कि इसे कहते हैं असली भूमि पूजन।
सोशल मीडिया औऱ मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबकि पता चला है कि पिटने वाले सांसद का नाम जनार्दन सिंह सिंग्रीवाल है। सिग्रीवाल महराजगंज से लोकसभा सांसद हैं। बताया जा रहा है कि 8 अगस्त की शाम सिग्रीवाल अपने समर्थकों के साथ सीवान के लकड़ी नबीगंज स्थिति पड़ौली पंचायत भवन पहुंचे थे।
बकौल सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल वह वहां बाढ़ राहत शिविर में अनियमितता की शिकायत मिलने पर जांच के लिए गए थे। इसका जायजा लेने के दौरान पंचायत के मुखिया और असामाजिक तत्वों ने मारपीट की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुखिया की तरफ से कहा गया कि सांसद जी कभी नहीं दिखे, अब विधानसभा चुनाव आ रहे हैं तो दिख रहे हैं।
इन सबके बीच लोग सोशल मीडिया में इस वीडिय़ो को वायरल कर रहे हैं। राजनीतिक दल भी इस वीडियो को शेयर कर बीजेपी पर निशाना साध रहे हैं। कांग्रेस नेता सलमान निजामी ने भी इस वीडियो को ट्वीट कर चुटकी ली है।
Aayiye aapka intezaar tha; This is how BJP leader was welcomed by flood affected villagers in Bihar pic.twitter.com/p0u9X0FO3x
— Salman Nizami (@SalmanNizami_) August 10, 2020
आम सोशल मीडिया यूजर्स भी इस वीडियो के जरिए बीजेपी पर निशाना साध रहे हैं। लोग लिख रहे हैं कि बिहार में जिस तरह से बाढ़ ने जनता की हालत खराब कर रखी है उसने लोगों के अंदर इतना आक्रोश भर दिया है कि लापरवाह नेता कभी भी उनके शिकार हो सकते हैं।
‘बाढ़ के समय कोइ मदद नही और अब चुनाव प्रचार के लिए आये हैं सांसद”
बीजेपी के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल की बाढ़ राहत शिविर में लोगों ने कर दी पिटाई।
बिहार में बहार है। pic.twitter.com/DNGeKcv82C
— Dr Pooja Tripathi (@Pooja_Tripathii) August 10, 2020
बिहार
भाजपा सांसद का भूमि पूजन pic.twitter.com/2P5laGChxb
— Barkha Singh (@BarkhaS37691560) August 10, 2020
अभी तो यह अंगड़ाई है,
बिहार.बिहार में बाढ़ पीड़ित लोगों से ना तो कोई जनप्रतिनिधि मिलने पहुंचा नाही पीड़ितों तक कोई मदद पहुंचाई गई ऐसे में जब भाजपा के सांसद जनार्दन सिंह पीड़ितों से मिलने पहुंचे तो लोगों ने उन्हें खदेड़ दिया उन्हें मारा-पीटा और अपना गुस्सा दिखाया pic.twitter.com/NH32aBPw9c— Kavish (@azizkavish) August 10, 2020
बिहार में भाजपा सांसद को जनता ने भगाया pic.twitter.com/rMIeUY2q1C
— KN YADAV RJD (@KnyadavRjd) August 9, 2020
ग्रामीण बाढ़ के कारण गुस्से में हैं।
वीडियो में जिनकी कुटाई हो रही है वो भाजपा के महाराज के सांसद सिग्रीवाल हैं। ग्रामीणों ने खदेड़ा और उनके कार्यकर्ताओं पर हाथ पैर से अपनी करतब दिखाई। #AntiAdivasiModi pic.twitter.com/ateWuHs2Jy— Dinesh Kumar (@DineshRedBull) August 9, 2020

