बिहार के एक 25 साल के युवक ने दुनिया का सबसे छोटा लकड़ी का चम्मच बनाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवा लिया है। इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए युवक ने सिर्फ 1.6 मिमी (0.06 इंच) का एक चम्मच बनाया है। माइक्रो आर्टिस्ट शशिकांत प्रजापति ने मूर्तिकार नवरतन प्रजापति का रिकॉर्ड तोड़कर इसे अपने नाम किया है। नवरत्न ने 2022 में 2 मिमी (0.07 इंच) का चम्मच बनाकर गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज कराया था।

‘चम्मच बनाना आसान लेकिन …’

इस रिकॉर्ड के नियम के अनुसार, चम्मच को एक साथ जुड़े लकड़ी के कई टुकड़ों से बना सकते थे, लेकिन शशिकांत ने एक चाकू और एक सर्जिकल ब्लेड का उपयोग करके, लकड़ी के एक टुकड़े से ही सबसे छोटा चम्मच बनाकर रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

शशिकांत प्रजापति ने बताया कि, “लकड़ी से चम्मच बनाना काफी आसान है, लेकिन दुनिया का सबसे छोटा लकड़ी का चम्मच बनाना काफी कठिन काम है।”

कई बार मिली असफलता लेकिन….

शशिकांत ने चम्मच बनाने के लिए काफी अभ्यास किया, अंत में वह एक ऐसा चम्मच बनाने में सफल रहे जो रिकॉर्ड तोड़ने के लिए सबसे एक दम सही था। उन्होंने बताया कि कई बार चम्मच के पूरी तरह तैयार होने के बाद वह टूट गई, कई बार असफलता मिली लेकिन अंत में वह चम्मच तैयार हो गई, जिसको लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की।

हालांकि यह कोई पहला मौका नहीं जब शशिकांत ने कोई रिकॉर्ड अपने नाम किया हो, उन्होंने पेंसिल लेड से सबसे अधिक चेन लिंक बनाकर साल 2020 में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में पहली बार अपना दर्ज करवाया था। हालांकि बाद में उन्होंने खुद ही अपना रिकॉर्ड तोड़ दिया था। पहले 2020 में कुल 126 लिंक के साथ रिकॉर्ड को अपने नाम किया और फिर 2021 में 236 लिंक के साथ अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया था।

शशिकांत से पहले राजस्थान के जयपुर के रहने नवरत्न प्रजापति के नाम पर था। नवरत्न ने साल 2022 में 2 mm (0.7 इंच) की चम्मच बनाई थी। हैरानी की बात तो यह है कि नवरत्न प्रजापति ने मिनिएचर आर्ट की कोई ट्रेनिंग नहीं ली। यूट्यूब पर वीडियोज देखकर उन्होंने यह कला सीखी थी। नवरत्न से पहले पहले ये रिकॉर्ड तेलंगाना के गौरीशंकर के नाम था, उन्होंने 4.5mm की लकड़ी की चम्मच बनाई थी।