शादी का सीजन शुरू होने के बाद कई ऐसे वीडियो और फोटो वायरल होने लगते हैं, जिन्हें देखने के बाद लोग अचरज में पड़ जाते हैं। एक ऐसा ही वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें भोजपुरी गाना बजने के बाद दूल्हा-दुल्हन नाचने लगते हैं। इन दोनों का डांस वहां खड़े होकर कई लोग देख रहे होते हैं। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

भोजपुरी गाने पर खूब नाचे दूल्हा-दुल्हन

वायरल हो रहे वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दूल्हा-दुल्हन भोजपुरी गाने के बजते ही नाचना शुरू कर देते हैं। वहां कोई लोग मौजूद हैं जो दूल्हा-दुल्हन का डांस देख रहे हैं। वीडियो में दोनों की जुगलबंदी खूब जंच रही है। दूल्हा-दुल्हन दिल खोलकर भोजपुर गाने पर डांस कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

यूजर्स कर रहे ऐसे कमेंट्स

एक यूजर ने लिखा कि मम्मी को ये वीडियो दिखा दी तो वो बोल रही हैं कि लगता है तगड़ा दहेज मिला है। यादव नाम के यूजर ने लिखा कि ऐसा लगता है कि 36 के 36 गुण मिल रहे हैं। आदित्य नाम के यूजर ने लिखा कि शादी में कूल बनने के लिए डांस किया था फूल बन गया है। शगुन नाम के यूजर ने लिखा कि जब आप लव मैरिज करते हैं और रिश्तेदार पृष्ठभूमि में होते हैं, तब यही होता है।

एक यूजर ने लिखा कि दोनों की ख़ुशी देखकर कर लग रहा है कि शादी लव मैरिज हुई है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि बिहारी हैं, अपनी शादी एन्जॉय कर रहे हैं लेकिन जो लोग बिहार को समझते ही नहीं है वो इन्हें अनपढ़ और पिछड़े कहकर मजे ले रहे हैं। अखिलेश नाम के यूजर ने लिखा कि दुल्हा तो ऐसे डांस कर रहा है जैसे उसके अन्दर एक अच्छी नर्तकी छुपी हो। एक यूजर ने लिखा कि गजब का डांस है, स्टेज मिल जाता तो दोनों लाखों की महफ़िल लूट लेते।

बता दें कि इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर ayurvedicburnol2 यूजर ने शेयर किया है। इस को लगभग 1.5 मिलियन लोगों ने देखा है और लगभग 82 लाख लोगों ने इसे लाइक किया है। दूल्हा-दुल्हन के डांस को देखकर लोग कह रहे हैं कि बराबर की जोड़ी मिली है, दोनों खूब प्रसन्न रहें।