बेंगलुरु से एक हैरान और सावधान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक लड़की ने जब अपने बॉयफ्रेंड का फोन चेक किया तो हैरान रह गई। लड़की पांच महीने से एक लड़के साथ रिलेशनशिप में थी। दोनों एक साथ काम करते थे। हालांकि जब अपनी कुछ निजी तस्वीरों को डिलीट करने के लिए लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड का फोन चेक किया तो वह दंग रह गई।
बेंगलुरु की रहने वाली 22 साल की लड़की की पहचान 25 साल के आदित्य संतोष नाम के शख्स से हुई।दोनों एक ही कंपनी में काम करते थे। एक दिन जब लड़की अपने बॉयफ्रेंड का फोन लेकर अपनी कुछ निजी तस्वीरों को डिलीट करना चाहती थी, गैलरी देखते ही उसके होश उड़ गए। लड़की ने पाया कि उसके बॉयफ्रेंड की गैलरी में 13 हजार से अधिक नग्न तस्वीरें मौजूद थी।
इसमें कुछ तस्वीरें असली थीं तो कुछ को एडिट किया गया था। इन तस्वीरों को देखकर लड़की हैरान रह गई। कुछ तस्वीरों में उसी कंपनी में काम करने वाली लड़कियां शामिल थी। उसने तुरंत अपने बॉयफ्रेंड से रिश्ता तोड़ लिया। लड़की को डर था कि कहीं उसकी फोटो वायरल हो गई तो उसका क्या होगा? इसी डर के साथ उसने पुलिस थाने में एक FIR भी दर्ज करवा दी।
पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है, वहीं आरोपी लड़के को पुलिस ने ऑफिस से ही गिरफ्तार कर लिया है। वहीं कंपनी का कहना है कि “इसका असर कई अन्य महिलाओं पर पड़ सकता था। हालाँकि उसने कार्यालय में अन्य महिलाओं को कोई नुकसान नहीं पहुँचाया था, लेकिन उसके इरादे के बारे में किसी को पता नहीं था।
पुलिस का कहना है कि अब हम यह जानना चाहते हैं कि आखिर इन तस्वीरों को फोन में रखने का क्या मकसद था? इसकी जांच चल रही है और इसका जवाब पाने के लिए पुलिसिया जांच के आगे बढ़ने का इंतजार करना होगा। मामले की इस पहलू से भी जांच की जा रही है कि कहीं यह लड़का लड़कियों को ब्लैकमेल तो नहीं करता था।