अयोध्या में एक शख्स का ताता गुम हो गया है। शख्स कोतवाली के नील विहार कॉलोनी के रहने वाले हैं। उनका नाम शैलेश कुमार है। वे पक्षी प्रेमी हैं। वह तोता जिसे शैलेश ने बचपन से पाला था। उसके साथ शैलेश का अनोखा रिश्ता बन गया था। वे किसी भी कीमत पर अनबोल तोते से दूर नहीं जाना चाहते थे। हालांकि एक दिन शैलेश ने देखा कि पिंजरे खुला था और तोता कहीं गायब हो गया था।

खोजने में लगाए दिन-रात

शैलेश ने उसे खोजने की बहुत कोशिश की। आस-पड़ोस, बाग-बगीचे, गली और मोहल्ले में भी देख लिया मगर उसका कहीं पता नहीं चला। शैलेश को लगा कि तोता होगा कहीं आस-पास, वह लौट आएगा। उन्होंने तोते को अपने बेटे की तरह प्यार से रखा था। हालांकि कई दिन बीत जाने के बाद भी तोता नहीं आया। अब यह बात शैलेश को परेशान करने लगी, एक दिन भी ऐसा नहीं जाता कि वे तोते को याद ना करें। अभी भी वह उसकी राह देख रहे हैं। वे दुखी रहने लगे,परिवार के लोग भी परेशान हो गए। सभी ने तोते को खोजने की बहुत कोशिश की। हालांकि जब तोता नहीं मिला तो शैलेश और उनके परिवार ने अनोखा उपाय निकाला।

उन्होंने तोते का पोस्टर निकालकर गली-गली में चिपका लगा दिया। इतना ही नहीं शैलेश ने तोता खोजकर लाने वाले के लिए 10 हजार के इनाम की घोषणा कर दी। उन्होंने पोस्टर में पूरी जानकारी दी है कि उनका तोता कैसा है। अगर कोई दूसरा तोता उनके पास लेकर पहुंचेगा तो उन्हें खबर लग जाएगी। वे अपने तोते को देखते ही पहचान लेंगे। शैलेश के साथ उनका पूरा परिवार दुखी है, वे चाहते हैं कि कैसे भी करके उनका तोता उन्हें मिल जाए।

पोस्टर में लिखा गया कि इस तोते को खोजकर लाने वाले तो 10 हजार नगद ईनाम दिया जाएगा। पोस्टर में तोते के निशान के बारे में पूरी जानकारी दी गई है। इसके साथ ही मालिक का नंबर भी दिया गया है। अब यह पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।