दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा में अचन में कश्मीरी पंडित संजय शर्मा की हत्या कर दी गई। टार्गेट किलिंग का शिकार हुए संजय शर्मा का अंतिम संस्कार सोमवार को किया गया, जिसमें हिंदुओं के साथ मुस्लिम पड़ोसियों की मौजूदगी भी थी। इसके बाद जम्मू कश्मीर के भाजपा अध्यक्ष रविन्द्र रैना ने जो बयान दिया है, उस पर फिल्ममेकर अशोक पंडित ने नाराजगी जाहिर की है।

टार्गेट किलिंग पर क्या बोले रविन्द्र रैना?

रविन्द्र रैना ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि गोली किसे लग रही है, यह कोई नहीं जानता। गोली हिंदू, मुसलमान, सिख, ईसाई नहीं देखती है। ये सब बंद होना चाहिए। हम सभी को मिलकर इसके खिलाफ लड़ना होगा नाकि एक दूसरे पर सियासी हमला बोलकर। संजय शर्मा की निर्मम हत्या की गई है, उनका एलजी प्रशासन की तरफ सहयोग किया जायेगा। मैंने उनसे बात की है।

किस बात पर भड़के अशोक पंडित?

इसके साथ ही रविन्द्र रैना ने कहा कि मैंने एक बात देखी कि पुलवामा के रहने मुसलमान भाई-बहन भी बड़ी तादात में अंतिम संस्कार में शामिल हुए और संजय शर्मा के परिवार के साथ तमाम कश्मीरी मुसलमान उनके साथ खड़े हैं। यही कश्मीरियत की पहचान है लेकिन कुछ इंसानियत के दुश्मन दागदार कर रहे हैं। इस पर फिल्ममेकर अशोक पंडित भड़क गए।

अशोक पंडित ने ट्वीट कर लिखा कि किसको यह प्रवचन सुना कर बेवक़ूफ़ बना रहे हैं आप? आपको शर्म आनी चाहिये
रविन्द्र रैना जी! कौन सी कश्मीरियत और कौन सी इंसानियत? कश्मीरी हिंदू आज भी दहशत में है। यह सर्टिफिकेट देना बंद करिए। आपके इस प्रवचन पर पत्रकार हंस रहे हैं। अचानक सेक्युलर हो गये। @TanRajX1 यूजर ने लिखा कि धीरे-धीरे भाजपा के दोमुखी शब्द सामने आने लगे है क्योंकि 370 हटने के बाद भी हिन्दुओं को सुरक्षा नहीं दे पाए।

@Kautilya_tilak यूजर ने लिखा कि भाजपा के ये स्पेशल लोग हैं जो सत्ता में आने से पहले तक कट्टर होते हैं और सत्ता आते ही secularism के बुखार से ग्रसित हो जाते हैं। @Himansh41806073 यूजर ने लिखा कि मुस्लिम वोट के लिए और कितना गिरोगे यार? एक यूजर ने लिखा कि अगर इसी तरह का रवैया रहा, कश्मीरी पंडित आपकी नाक के नीचे से खत्म हो जाएगा।